एक्सप्लोरर

'विपक्षी गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा…', महागठबंधन के CM फेस पर क्या बोलीं शांभवी चौधरी?

Shambhavi Choudhary: शांभवी ने कहा कि विपक्ष के लोग बार-बार कहते हैं कि मोदी बिहार आ रहे हैं क्योंकि चुनाव है. विपक्ष भी उसी के लिए बैठक कर रहा है, लेकिन बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल पाया.

Shambhavi Choudhary News: बिहार में विपक्षी महागठबंधन की बैठक पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने सोमवार (05 मई, 2025) को तंज कसा. उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहा है. चुनाव का साल है तो लोग बैठक कर रहे हैं. 

सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "विपक्ष के लोग बार-बार कहते हैं कि मोदी बिहार आ रहे हैं क्योंकि चुनाव है. विपक्ष भी उसी के लिए बैठक कर रहा है, लेकिन बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल पाया. आगामी बिहार चुनाव में विपक्षी गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, अभी यह तय नहीं हो पा रहा है."

बेकार जाएगा ओवैसी का दौरा: शांभवी

दूसरी ओर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक्टिव होने पर शांभवी चौधरी ने कहा, "लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का हक है, लेकिन सरकार एनडीए की ही बनेगी. जितनी मजबूती से हम लोग लोकसभा चुनाव लड़े थे, उससे ज्यादा मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में ओवैसी का दौरा बेकार जाएगा."

राजनाथ सिंह के बयान का किया समर्थन

दुश्मन को उसी के भाषा में जवाब देने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयान का शांभवी ने समर्थन किया. उन्होंने कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान बिल्कुल सही है. हमारा अखंड भारत और विकसित भारत का जो संकल्प है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही पूरा किया जाएगा."

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के परिप्रेक्ष्य में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि देश की तरफ आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा." 

रक्षा मंत्री के मुताबिक, देश के लोग जो चाहते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुश्मनों को उसी भाषा में जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में उनका यह दायित्व है कि अपनी सेना के साथ मिलकर देश की सीमाओं की रक्षा करें. साथ ही, देश की तरफ आंख उठाकर देखने वालों को जवाब दिया जाए.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन के लिए सब हो गया सेट? JDU नेता केसी त्यागी बोले- 'सेना को…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget