एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Update: पिता को अस्पताल में देख भावुक हुईं लालू की बेटी रोहिणी आचार्या, पोस्ट में लिखा- 'माई बैकबोन पापा'

Rohini Acharya Tweet: राबड़ी आवास में गिरने के बाद लालू यादव अस्पताल में इलाजरत हैं. इस बीच लोग उनसे हाल चाल लेने भी पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में उनकी बेटी रोहिणी ने भी अपने पिता से बात की है.

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Chief Lalu Prasad Yadav) अस्पताल में इलाजरत हैं. राबड़ी आवास में गिरने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई जिसके बाद पटना के एक बड़े अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. लगातार उनके चाहने वाले जाकर उनसे मिल भी रहे हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) ने वीडियो कॉल से ही पिता का हाल जाना है. बातचीत की तस्वीर को उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर पोस्ट किया है और इमोशनल बातें लिखी हैं.

पिता लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद रोहिणी आचार्या ने तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- "माई हीरो, माई बैकबोन पापा. गेट वेल सून. हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति"

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav News: लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे जीतन राम मांझी और चिराग पासवान, तेज प्रताप और तेजस्वी भी रहे मौजूद

लालू परिवार में छाई है मायूसी

बता दें कि लालू प्रसाद यादव रविवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे. यहां पूरा परिवार रहता है. आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में लोग लेकर गए. वहां कंधे में माइनर फ्रैक्चर बताकर घर पर आराम करने के लिए कहा गया था. हालांकि सोमवार तड़के तबीयत इतनी खराब हुई कि पटना के बेली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. लगातार तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव अस्पताल जाकर पिता से मिल रहे हैं. लालू के भर्ती होने के बाद परिवार में मायूसी छाई है.

इस बीच सिंगापुर में रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या जो अक्सर अपने पिता की तबीयत को लेकर परेशान रहती हैं उन्होंने बात की है. इसके पहले भी वो कई बार अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं. आज मंगलवार को दो तस्वीरें शेयर की गई हैं. एक तस्वीर में रोहिणी भावुक दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: इलाज के लिए दिल्ली जा सकते हैं लालू यादव, दाएं कंधे में फ्रैक्चर के बाद पटना के अस्पताल में कराया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget