एक्सप्लोरर

RJD के 'जीजा जी' वाले ट्वीट पर मचा बवाल, BJP-JDU के नेताओं ने जमकर साधा निशाना

जेडीयू नेता और प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आरजेडी टूट की खबरों से हताश है. जेडीयू नेता ललन सिंह ने तो बस आरजेडी में टूट की बात कहकर उन्हें आत्म मंथन के लिए अगाह किया था. लेकिन, आरजेडी बात को समझने के बजाय ऊलजलूल बयान दे रही है.

पटना: बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच आरजेडी के एक ट्वीट ने सूबे की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. जेडीयू नेता ललन सिंह के दावे पर पलटवार करते हुए किए गए आरजेडी के 'जीजा जी' वाले ट्वीट पर बीजेपी और जेडीयू ने नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. वहीं, आरजेडी पर रिश्तों का मजाक बनाने के आरोप लगाया है.

निखिल आनंद ने कही ये बात

आरजेडी की ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा, "ऐश्वर्या से विवाह के बाद तेजप्रताप को जीजा बनाने का गर्व क्या राजद परिवार को इतना है कि समाज की बहनों का सम्मान भी भूल गये? पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से घटिया बयान जारी करते वक्त क्या समाज की बहनों- बेटियों के प्रति क्षुद्र-दरिद्र-कुंठित मनोभाव प्रदर्शित नहीं किया गया है?"

जेडीयू प्रवक्ता ने कही ये बात

वहीं, जेडीयू नेता और प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आरजेडी टूट की खबरों से हताश है. जेडीयू नेता ललन सिंह ने तो बस आरजेडी में टूट की बात कहकर उन्हें आत्म मंथन के लिए अगाह किया था. लेकिन, आरजेडी बात को समझने के बजाय ऊलजलूल बयान दे रही है. उन्होंने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर भी अपनी नाराजगी व्यक्ति की.

उन्होंने कहा है कि जगदानंद सिंह वरिष्ठ नेता हैं और वो अपनी संयम वाणी के लिए जाने जानते हैं. लेकिन उन्हें भी आरजेडी के अंदर चाटूकारिता करनी पड़ रही है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं.

ललन सिंह ने कही थी ये बात

मालूम हो कि रविवार को बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने आरजेडी में टूट का दावा किया था. वहीं, उनके दावे के समर्थन में उतरे जेडीयू सांसद और नेता ललन सिंह ने कहा था कि अगर भूपेंद्र यादव चाह लें तो आरजेडी में टूट क्या उसका विलय भी संभव है.

जेडीयू सांसद और नेता ललन सिंह के इसी बयान पर आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और अरुणाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई घटना को दिलाते हुए जेडीयू पर तंज कसा था. आरजेडी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि ये जीजा जी की नहीं समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है. अरुणाचल प्रदेश में किसकी पार्टी का किसने विलय किया? अब आरजेडी के इस ट्वीट पर सत्ताधारी दल के नेता हमला बोल रहे हैं.

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आरजेडी ने ऐसी टिपण्णी की हो. इससे पहले एक बार राबड़ी देवी ने भी सीएम नीतीश और सांसद ललन सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था. तब मामला अदालत तक पहुंचा था. हालांकि, 2015 में महागठबंधन सरकार बनने पर मामले को सुलझा लिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget