एक्सप्लोरर

RJD ने CM नीतीश कुमार और PM मोदी पर साधा निशाना, मजदूरों के पलायन को लेकर पूछा ये सवाल

आरजेडी ने कहा, " नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और ड़बल इंजन सरकार की ग़लत नीतियों के कारण फिर बिहार के श्रमिक भाइयों को वापस बिहार लौटना पड़ रहा है. 16 वर्षों से बिहार की सत्ता पर कुंडली जमाए बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों होता है?" 

पटना: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार की शाम से अगले छह दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है. दिल्ली सरकार की इस घोषणा के बाद प्रवासी मजदूर फिर एक बार हज़ारों की संख्या में पलायन करते दिखे. दिल्ली के आंनद विहार बस स्टैंड से मजदूरों के पलायन की जो तस्वीरें सामने आईं, वो झकझोरने वाली हैं. इन्हीं कुछ तस्वीरों को शेयर कर आरजेडी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

आरजेडी ने ट्वीट कर कही ये बात

आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, " बिहार के मेहनतकश श्रमिक और कुशल कामगार आजीविका के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन क्यों करते हैं? नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी, मज़दूरों का कष्ट क्यों नहीं समझते? इन्हें बस अपनी कुर्सी और रैलियों की चिंता है."

 

एक और ट्वीट में आरजेडी ने कहा, " नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और ड़बल इंजन सरकार की ग़लत नीतियों के कारण फिर बिहार के श्रमिक भाइयों को वापस बिहार लौटना पड़ रहा है. 16 वर्षों से बिहार की सत्ता पर कुंडली जमाए बैठे सिद्धांतहीन अनैतिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों होता है?" 

मजदूरों के पलायन की तस्वीर हुई वायरल

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में सम्पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया है. लॉकडाउन की घोषणा के बाद शाम होते-होते हज़ारों प्रवासी मजदूर दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड पर इकट्ठा हो गए. घर लौटने की मजबूरी और चाह ऐसी थी कि मजदूर बसों की छत पर भी बैठने को तैयार दिखे और बैठे भी. 

अब मजदूरों की बेबसी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विपक्ष हमलावर है. मालूम हो कि पिछली बार भी जब सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तो मजदूरों के पलायन की ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी.

यह भी पढ़ें -

महिलाओं को 'सशक्त' बनाने के लिए 200 करोड़ खर्च करेगी बिहार सरकार, नीतीश कैबिनेट का फैसला

सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से फिर की बिहार लौटने की अपील, तेजस्वी ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget