एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'लॉ एंड ऑर्डर से तेजस्वी समझौता करने वाला नहीं', नीतीश कुमार पर भी बरसे RJD नेता

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे उपमुख्यमंत्री रहते हुए कोई पेपर लीक नहीं हुआ. काम हम लोगों ने किया लेकिन चाचा जी पलट गए. तेजस्वी यादव ने लोगों से एक मौका मांगा है.

Tejashwi Yadav: आरजेडी कार्यालय में मंगलवार (29 अप्रैल) को भामाशाह की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब और बिहार चलाने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा, "लॉ एंड ऑर्डर से तेजस्वी कभी समझौता करने वाला नहीं है. अभी छोटे व्यापारी परेशान हैं. आम लोग परेशान हैं. समय आया है, एक मौका जरूर दीजिए."

भामाशाह की जयंती पर आरजेडी कार्यालय में काफी संख्या में वैश्य समाज के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए. तेजस्वी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वैश्य समाज के वोटरों को साधने की भी कोशिश की. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा भामाशाह दानवीर रहे थे. हमने वैश्य समाज से वादा किया था आप एक कदम आगे चलेंगे तो हम चार कदम चलेंगे. हम लोगों ने 15 लोगों को टिकट दिया. 

'आकलन करने की जरूरत है… सरकार ने क्या किया'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव वैश्य समाज के वोटरों से कहा कि 11 साल से केंद्र में एनडीए की सरकार है. 20 साल से राज्य में सरकार है. आकलन करने की जरूरत है कि आप लोगों के लिए सरकार ने क्या किया. आरजेडी नेता ने कहा, "हमारा एक ही संकल्प है, आइए नया बिहार बनाएं."

तेजस्वी ने कहा, "हमारे उपमुख्यमंत्री रहते हुए कोई पेपर लीक नहीं हुआ. काम हम लोगों ने किया लेकिन चाचा जी पलट गए. 17 महीने ही हम लोगों को काम करने का मौका मिला. कभी भी पांच साल तेजस्वी को काम करने का मौका नहीं मिला. आप लोगों से यही कहना चाहते हैं एक मौका तेजस्वी को दीजिए, मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे."

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं. बिहार की जनता इनके 20 साल के शासनकाल से मुक्ति चाहती है. लोग गुस्से में हैं. बिहार में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है. कोई काम नहीं हो रहा है. ब्लॉक, थाना, हर जगह भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है. महंगाई-बेरोजगारी बढ़ी हुई है. केंद्र के नेता बिहार आते हैं और बेरोजगारी-महंगाई की बात नहीं करते हैं. शिक्षा और चिकित्सा के बारे में बात नहीं करते हैं. बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है. गुजरात को सब कुछ दे दिया. बिहार को कुछ भी नहीं दिया. नरेंद्र मोदी को जवाब देना होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Congress Yatra: बिहार कांग्रेस की 'संविधान बचाओ पैदल यात्रा', प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget