एक्सप्लोरर

सदस्यता बहाल होने पर 'पुष्पा' स्टाइल में दिखे सुनील सिंह, नीतीश कुमार पर बरसे, कहा- 'झुकेगा नहीं'

RJD Sunil Singh: सुनील सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकतंत्र की हत्या होने से बचाया. यह कोई साधारण लड़ाई नहीं है, सिर्फ एक शब्द बोलने के लिए मेरी सदस्यता ले ली गई.

RJD Sunil Kumar Singh: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह की बिहार विधान परिषद की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है. सदस्यता बहाल होने के बाद गुरुवार (27 फरवरी) को सुनील सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर वे पुष्पा फिल्म के स्टाइल में दिखे. कहा कुछ भी हो जाए सुनील सिंह झुकेगा नहीं. वे सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी बरसे.

सुनील सिंह ने कहा, "लोकतंत्र के मंदिर में सात महीने पहले लोकतंत्र की हत्या की गई थी. मेरा कसूर क्या था? मैं गरीबों की बात उठाता था. भ्रष्टाचार का मुद्दे उठाता था. गरीबों के साथ जो गलत होता था उसको उठाता था. किसानों की बात को उठाता था. यही बात शासकों को पसंद नहीं आई और मुझे भुगतना पड़ा. मैं आरजेडी का सिपाही हूं. मैं एक कदम भी पीछे नहीं हटा. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा तुमको जो भी लड़ाई लड़ना है लड़ो. आरजेडी के सारे कार्यकर्ता और नेता तुम्हारे साथ हैं. सभी लोग तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे."

'मुख्यमंत्री पर कार्रवाई नहीं हुई'

सुनील सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकतंत्र की हत्या होने से बचाया. यह कोई साधारण लड़ाई नहीं है, सिर्फ एक शब्द बोलने के लिए मेरी सदस्यता ले ली गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों ही सदनों में बिहार की महिलाओं के प्रति जो शब्दों का प्रयोग किया उस पर कार्रवाई नहीं हुई. जब दोनों सदनों में उन्होंने महिलाओं का अपमान किया तो आज जो लोग उनके साथ हैं कह रहे थे कि देश इसे कभी माफ नहीं करेगा. आज नीतीश कुमार उन लोगों के ही गोद में जाकर बैठ गए हैं.

आरजेडी नेता नेता ने आगे कहा कि गरीब परिवार से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार ने क्या नहीं कहा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. कोई मेरी आवाज को नहीं काट सकता है. जब मैं सदन में जाऊंगा तो मैं पुनः गरीबों की बात उठाऊंगा. शोषितों की बात उठाऊंगा. बेरोजगारों की बात उठाऊंगा. जो मेरे किसान भाई हैं और जिनका इस राज्य में शोषण हो रहा है, दोहन हो रहा है उनकी बातों को मैं पूरी मुस्तैदी से उठाऊंगा.

कोर्ट के निर्णय पर आगे उन्होंने कहा कि मेरी जीत नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जीत है. तेजस्वी यादव को हम धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा था आपको झुकना नहीं है. जितनी शक्ति है उतनी शक्ति से आप लड़िए. यह मेरी नहीं मेरी पार्टी और बिहार की जनता की जीत है. सभी लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं.

बता दें कि अभी तक बिहार विधान परिषद की तरफ से सुनील सिंह के मामले में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. सुनील सिंह की सदस्यता पुन: बहाल करने को लेकर अब तक परिषद की तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कर दिया आगाह, 'अगर निशांत राजनीति में आए तो…'

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
अनंत सिंह ने JDU को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी! '10 सीट भी...'
अनंत सिंह ने JDU को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी! '10 सीट भी...'
'कोई अफसोस नहीं है...' JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान
'कोई अफसोस नहीं है...', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान
पटना में मर्डर के आरोपी का हॉफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
पटना में मर्डर के आरोपी का हॉफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget