एक्सप्लोरर

Bihar: 'सिस्टम ऊपर से लेकर नीचे तक बदतमीज...', BJP विधायक के बयान पर RJD नेता ऋषि मिश्रा का पलटवार

Bihar Politics: दिल्ली से बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने कहा कि जिसको रंग से परहेज है, वह अपने घर पर रहें. दिल्ली की मस्जिदों को तिरपाल से ढक ले. दिल्ली के अंदर कुछ नहीं होने वाला है.

Bihar News: देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है, लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं. इसी बीच देश में होली और जुमे को लेकर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. दिल्ली के बीजेपी विधायक करनैल सिंह के बयान पर राजनीति तेज होती जा रही है.

इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने भी बीजेपी विधायक के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जो सिस्टम है ऊपर से लेकर नीचे तक बदतमीज है. 

उन्होंने कहा कि ये देश आज का देश नहीं हमारा इतिहास हजारों वर्ष पुराना है. यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग मिलकर एक-दूसरे का पर्व मनाते रहे हैं. बीजेपी के जो विधायक हैं, मंत्री हैं, पूर्व विधायक हैं वो लोग समाज के साथ बदतमीज कर रहे हैं, ये लोग बदतमीज लोग हैं. इनको और देश के जो प्रधानमंत्री हैं उनको बीआर अंबेडकर का संविधान पढ़ाना चाहिए.

क्या बोले थे बीजेपी विधायक?
दरअसल, दिल्ली की शकूरबस्ती विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने कहा कि सनातनियों के लिए 27 साल का वनवास खत्म हुआ. अब इंद्रप्रस्थ के अंदर भी बीजेपी काफी लंबे समय तक रहेगी. दिल्ली की मस्जिदों को भी तिरपाल से ढक लें. दिल्ली के अंदर कुछ नहीं होने वाला है. राजनीतिक लोगों को रोटियां सेकने का मौका नहीं मिलेगा. जिसको रंग से परहेज है वह अपने घर पर रहे.

करनैल सिंह ने कहा कि एक तरफ रंग और पिचकारी बेचते हो और रंग से परहेज करते हो, यह दोगलापन न करें. जिनको नमाज पढ़नी है, वह अपने घर में बैठकर नमाज पढ़ें, घर से बाहर न निकलें.

बता दें कि होली के साथ-साथ जुमे की नमाज भी है. जिसको लेकर सियासत गरमाई हुई है. राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. 

यह भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में शख्स की गोली मारकर हत्या, होलिका दहन की रात को पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget