एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में शख्स की गोली मारकर हत्या, होलिका दहन की रात को पसरा मातम

Nalanda Crime: नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में 58 वर्षीय दयानंद प्रसाद की मौत के बाद मातम पसरा है. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में गुरुवार की रात को बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 58 वर्षीय दयानंद प्रसाद के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही एकंगरसराय थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

पूरी घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव की है. दयानंद प्रसाद के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात दयानंद प्रसाद अपने दालान के पास बैठकर पुआ-पकवान खा रहे थे, वे होली के त्योहार की खुशी में थे, अपने घर के बाहर बैठे थे कि तभी उनके पड़ोसी देवशरण प्रसाद वहां पहुंचे. उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी थी.

गांव में पसरा मातम 
देवशरण प्रसाद के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अचानक देवशरण प्रसाद ने हथियार निकालकर गोली मार दी जिससे दयानंद प्रसाद की मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. घटना की जानकारी मिलते ही एकंगरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. 

हत्या का आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों ने देवशरण प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. देवशरण प्रसाद का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

बता दें कि होली पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर खुलेआम फायरिंग की घटना से बाज नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Holi 2025: सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने दी होली की बधाई, पटना में रामकृपाल यादव ने गाए गाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget