एक्सप्लोरर

CBI की रेड के बाद RJD का 'सोशल वार'! तेज प्रताप ने कहा- यादव की ताकत से पूरा ब्रह्मांड डोलता है

आरजेडी ने सीबीआई की इस कार्रवाई के पीछे बीजेपी की साजिश बताते हुए वार किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ा पलटवार किया. आरजेडी का एक्शन ट्विटर के जरिए पोस्ट से दिखा.

पटनाः राबड़ी आवास समेत 16 ठिकानों पर शुक्रवार को हुई सीबीआई रेड के बाद आरजेडी के नेता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखे. तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्या और तमाम आरजेडी के पेज से कई ट्वीट किए गए. आरजेडी ने सीबीआई की इस कार्रवाई के पीछे बीजेपी की साजिश बताते हुए वार किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ा पलटवार किया. इधर शनिवार को एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया.

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर यादवों की ताकत की चर्चा की है. भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए तेज प्रताप ने लिखा- "यादव की ताकत से पूरा ब्रह्मांड डोलता है, ये हम नहीं हमारा इतिहास बोलता है." अंत में लिखा है जय यदुवंशी. इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें सीबीआई का नाम लिए बगैर तंज कसा है. तेज प्रताप ने कहा- "हम यदुवंशी, गाय पालने वाले लोग हैं. हमारे यहां बहुत सारा गोबर है, ले जाओगे क्या?"

यह भी पढ़ें - Rajya Sabha Election 2022: नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह में दिखीं दूरियां, एक ही सोफा पर दोनों दो कॉर्नर पर बैठे रहे

तेजस्वी यादव ने भी किया था ट्वीट

शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया था. ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा- "सत्य व तथ्य का मार्ग वह अग्निपथ है जिस पर चलना कठिन है असंभव नहीं. उन्होंने अपनी ट्वीट में एक शेर भी लिखा, ऐ हवा कह दो दिल्ली के दरबारों से, नहीं डरा है नहीं डरेगा, लालू इन सरकारों से." छापेमारी को लेकर रोहिणी आचार्या ने भी एक दर्जन के आसपास ट्वीट किए हैं.

बता दें कि सीबीआई की टीम सुबह ही राबड़ी आवास पहुंच गई थी. दिल्ली में मीसा भारती के आवास और गोपालगंज स्थित पैतृक गांव समेत 16 जगहों पर सीबीआई की टीम ने रेड की थी. जांच में क्या-क्या मिला है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री के रहते समय पैसे लेकर या जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें - Bihar News: दीदी का देवर दीवाना नहीं... धोखेबाज निकला, छपरा के इस केस को जानकर प्यार से उठ जाएगा आपका भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget