एक्सप्लोरर

VIDEO: RJD ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर किया AI वीडियो जारी, 'ठग्गू के जुमले', खुद देख लीजिए

RJD Video: ‘ठग्गू के जुमले’. वीडियो में पीएम मोदी नीतीश का कार्टून दिखाया गया है. इसमें बताने की कोशिश की गई है कि जुमलेबाजी कर यह लोग जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं.

RJD Released Video: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पक्ष और विपक्ष के सभी दलों के लोग एक दूसरे को पछाड़ने के लिए बयानबाजी और एक्स पर पोस्ट करने के साथ-साथ नए-नए वीडियो जारी कर रहे हैं. पहले बीजेपी ने लालू एंड फैमिली पर 15 साल के पुराने शासनकाल का वीडियो जारी किया तो अब आरजेडी के जरिए भी एनडीए सरकार के खिलाफ एक AI वीडियो जारी किया गया है.

पीएम मोदी और नीतीश का कार्टून बनाया गया 

जिसमें नाम दिया गया है "ठग्गू के जुमले". इस वीडियो में रेप म्यूजिक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ कई नेताओं  के कार्टून दिखाए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि एनडीए नेता किस तरह जुमलेबाजी करके जनता को भरमाने का काम कर रहे हैं.

वीडियो में रैप सॉन्ग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिटार बजाते हुए दिखाया गया है, तो नीतीश कुमार को डांस करते हुए और गाने का बोल दिया गया है, "मैं हूं जूम जूम जुमलो." आगे बोल दिया गया है कुछ करूं नहीं बस बोलूं. चुनाव में बिहार को ठगने आता रहूं, भोली भाली जनता पर नजर ठगु के जुमले में बनाता रहूं. "बिहार से छीनकर गुजरात में देता रहूं, रोज बिहार आऊं और उल्लू बनाता रहूं मैं हूं जुमलो."

वीडियो जारी करके सीएम-पीएम पर साधा निशाना 

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर नवंबर-महीने में होने हैं. ऐसे में विपक्ष की मुख्य पार्टी राष्ट्रीय जनता दल एनडीए  को हर मामले में कमजोर करने के लिए पूरी तैयारी में लगी है. 29 और 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा था. आरजेडी ने पीएम के आगमन पर कई सवाल उठाए तो अब वीडियो जारी करके भी उनके आगमन का मकसद को जनता में बताने का प्रयास आरजेडी के जरिए किया गया है.

इससे पहले भी नेता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ पर हमला करते रहे हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर बिहार का हक गुजरात में देने का आरोप लगाते रहे हैं. अब वीडियो के जरिए भी इस बात को दर्शाया गया है.

ये भी पढ़िये: BSEB Compartment Result OUT: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, तुरंत चेक करें परिणाम

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget