एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के बयान को RJD ने बताया हास्यास्पद, कहा- नीतीश कुमार पलटीमार मैटेरियल

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहारी होने के नाते चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम बनें, लेकिन बीजेपी की गोद में बैठकर तो ये संभव नहीं है. जनता तो उन्हें सीएम के लायक भी नहीं समझती.

पटनाः जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पीएम मैटेरियल वाले बयान पर आरजेडी ने हमला बोला है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं, लेकिन अब वे पलटीमार मैटेरियल बन गए हैं. जनता तो उन्हें सीएम के लायक भी नहीं समझती. यही कारण है कि पिछले विधानसभा के चुनाव में जेडीयू तीन नंबर की पार्टी बन गई. ऐसे में यह बयान हास्यास्पद लग रहा है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल बताया जा रहा है. बिहारी होने के नाते चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम बनें, लेकिन बीजेपी की गोद में बैठकर तो ये संभव नहीं है. अगर आज भी और जरा सा भी नीतीश कुमार में समाजवादी विचारधारा का अंश कुछ भी बचा है तो वो बीजेपी की गोद से बाहर निकलें. इसके बाद ही नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल के लायक सपना देख सकते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर दिया था यह बयान

बता दें कि दिल्ली में जेडीयू की बैठक होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में भी प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है. अभी पीएम नरेंद्र मोदी भी अच्‍छा काम कर रहे हैं, लेकिन उनके अलावा और भी लोग प्रधानमंत्री बनने की सलाहियत रखते हैं, उनमें नीतीश कुमार का नाम भी है. स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मैटेरियल कहा जाना चाहिए.  

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इन सब चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है. हम क्यों पीएम मैटेरियल होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम दिल्ली से पटना लौटे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर यह जवाब दिया.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली से बिहार लौटे CM नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा के PM मैटेरियल वाले बयान पर कही दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget