एक्सप्लोरर

दिल्ली में चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले RJD सांसद मनोज झा का BJP पर हमला, जानें क्या कहा

Delhi Assembly Election 2025: चुनाव आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा. उससे पहले मनोज झा ने कहा कि हमारी यही उम्मीद है कि किसी एक पार्टी के हितों को साधने की कोशिश न हो.

Delhi Assembly Election 2025: भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आज (07 जनवरी) दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की जानी है. तारीखों का ऐलान होगा. उससे पहले आरजेडी सांसद मनोज झा (RJD Manoj Jha) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को सिर्फ तारीखों की घोषणा नहीं करनी चाहिए, उसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चाहिए.

मनोज झा ने कहा कि हमने हजारों बार कहा है कि चुनाव आयोग के कामकाज पर सवालिया निशान हैं, और ये तभी खत्म होंगे जब चुनाव आयोग अपने कार्यों से साबित करें कि वह समान लेवल प्लेइंग फील्ड में विश्वास करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी यही उम्मीद रहेगी कि किसी एक पार्टी के हितों को साधने की कोशिश न हो. हमारी यही उम्मीद उनसे रहेगी.

'BJP जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी की तरह व्यवहार नहीं कर रही'

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में सांसद मनोज झा ने कहा कि बीजेपी जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी की तरह व्यवहार नहीं कर रही है. केंद्र में आपकी सरकार है. प्रधानमंत्री का थोड़े ही चुनाव है, लेकिन जिस प्रकार की जुबान बोली जा रही है, आरोप लगते हैं तो प्रत्यारोप भी होता है. इन सबसे माहौल बहुत दूषित हो रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली ना सिर्फ एक राज्य है बल्कि की राजधानी है और यहां के चुनाव में अगर ये मानक निचले स्तर पर चले जाएंगे तो बहुत दिक्कत होगी.

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार आज दोपहर दो बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसमें दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा की जाएगी. 

'बिहार में जल्द चुनाव हो, जनता के सरोकार वाली सरकार बने'

इससे पहले आरजेडी सांसद मनोज झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार को जमकर घेरा था. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. कुछ रिटायर अधिकारी राज्य चला रहे हैं ये प्रदेश की जनता के लिए चिंता का विषय है. बिहार की जनता चाह रही है प्रदेश में जल्द से जल्द चुनाव हो और जनता के सरोकार वाली सरकार बने.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर को देश का दूसरा भगत सिंह बताने लगे उनके गांव के लोग, गिरफ्तारी पर जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget