एक्सप्लोरर

'सरकार से अपराध और भ्रष्टाचार की बू...', तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर वार, असली तस्वीर देखना नहीं चाहते

Tejaswi Yadav: आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव ने प्रगति यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जो असली तस्वीर दिखाना चाहती है. वो सीएम देखना नहीं चाहते हैं. वो दुर्गति यात्रा पर निकले हैं.

Tejaswi Yadav News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने बुधवार को नालंदा जिले के राजगीर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि 17 महीने सरकार रही और 17 महीने में जो महागठबंधन की सरकार में काम हुआ, वह ऐतिहासिक काम हुआ. जो देश भर में कही नहीं हुआ वह बिहार में हुआ, लॉ एंड ऑर्डर भी बेहतर था, अभी की सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार की बू आती है.

'सिर्फ ठगने का काम किया जा रहा है'

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है. सिर्फ ठगने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं. मुख्यमंत्री से जनता दूर है, मुख्यमंत्री से संवाद हो रहा है. मगर बैरिकेड से जनता दूर है, गांव ढका हुआ है. अधिकारी वही जो चंद पटना से आते हैं, पटना वाले घेर कर रखते हैं, वही घूमते हैं.

जहां-जहां हरियाली दिखाते हैं, ठेके पर समान लाते हैं और लगाते हैं. जैसे ही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में बैठकर जाते हैं. वैसे ही सामान ही खत्म हो जाता है. लोग लेकर चले जाते हैं, जो जनता दिखाना चाहती है. असली तस्वीर वो वह देखना नहीं चाहते हैं. मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा नहीं बल्कि दुर्गति यात्रा पर निकले हैं. प्रगति यात्रा में जनता दुर्गति दिखाना चाहती है कि बिहार की क्या दुर्गति है, हमें अब नहीं लगता है बिहार चलाने में मुख्यमंत्री सक्षम हैं. 20 साल जनता ने मौका दिया बहुत मौका दिया.

तेजस्वी ने कहा कि अगर आप गाड़ी खरीदते हैं. 15 साल से ज्यादा गाड़ी को चलाने की इजाजत नहीं दी जाती है, क्योंकि गाड़ी खटारा हो जाती है. प्रदूषण फैलता है बार-बार सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है. फिर भी ठीक नहीं होती है. तो जब सरकार जब 15 साल गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं देती है, तो यह सरकार को 20 साल हो गया जनता भी इस बार देख रही है कि अब सरकार किसी काम की नहीं है. मुख्यमंत्री सिर्फ चेहरा हैं. चंद अधिकारी और चंद नेता अपने लाभ के लिए इनका चेहरा इस्तेमाल कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री सिर्फ नाम के रह गए हैं. असली सीएम डीके बॉस ही हैं. सुपर सीएम हैं, लेकिन अब उम्र नहीं रह रह गई की वो बिहार चला सके. लगातार BPSC को लेकर हमारा समर्थन है, री एग्जाम को लेकर हमलोगों ने मुख्यमंत्री को एक नहीं दो बार मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी. मुख्यमंत्री का कोई जवाब नहीं आया अब आप बताओ लोकतंत्र में नेता विरोधी दल अगर जनता की सवाल को लेकर छात्र के सवाल को लेकर चिट्ठी लिखे. उनकी समस्यायों से अवगत कराए तो मुख्यमंत्री यह भी नहीं समझते हैं कि नेता विरोधी दल को उसका जवाब दिया जाए. तो ये देखिए इसका मात्र एक सॉल्यूशन है. पॉलिटिकल सॉल्यूशन.

कोई भी पेपर लीक पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई कोई अधिकारी कोई मंत्री गिरोह को इन लोग मदद कर रहे हैं. कोचिंग माफियाओं को मदद कर रहे हैं. तो उनके रहते हुए हमेशा होगा इसलिए पेपर लीक में जो सरकार है इसे बदलिए, हम लोगों ने जो कहा है वह किया है. तेजस्वी यादव की उम्र कच्ची हो सकती है मगर जुबान कच्ची नहीं है. माई बहिन योजना को लेकर पैसा कहां से आएगा. इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 लाख कहां कैसे आ गया, यही तो नीतीश कुमार बोलते थे कि कहां से लाएगा. अपने बाप के यहां से.

बजट में साल में कितना खर्च हो जाता है फिर आने वाला है, बिहार का बजट दो लाख 80 हजार करोड़ है. पिछले बार उसमें से कितना खर्च हुआ, इसका हिसाब दिए. हम लोग कोई भी चीज करते हैं तो साइंटिफिक अध्ययन करके कहते है हमलोग हल्की बात नहीं करते हैं.

राजगीर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

बता दें कि तेजस्वी राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर हॉल में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के पहुंचे थे, यहां आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे. तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. पार्टी की चुनावी तैयारियों को कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले JDU को किस बात का सताया डर! कहा- ‘बड़ा-छोटा भाई जैसा राजनीति में…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget