एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: PM मोदी और अमित शाह के बारे में क्या कहते थे CM नीतीश? तेजस्वी ने बताई अंदरखाने की बात

Tejashwi Yadav News: नेत प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को चुनाव प्रचार पर जाने से पहले एनडीए पर जोरदार हमला बोला. साथ ही सीएम नीतीश को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव काफी आक्रामक है. सीएम नीतीश सहित बीजेपी पर लगातार प्रहार कर रहे हैं. वहीं, सोमवार को एक बार फिर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी जी के बारे में और अमित शाह जी के बारे में 2 महीने पहले सीएम नीतीश क्या कहते थे? ये लोग कोई काम करता है? सब तो हम कर दिए हैं. अपने मंत्रियों को बैठकर कहते थे कि केंद्र पैसा नहीं दे रहा है. आज क्या हो गया? मुख्यमंत्री जी की बात छोड़िए. इस पर अधिक टीका टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है.

सीएम नीतीश पर कसा तंज

2005 के पहले क्या हालात थे? सीएम के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या हो रहा है आप सब लोगों ने देखा है. नीतीश कुमार कहते थे कि मीडिया पर कब्जा हो गया है. अब क्या हुआ? नीतीश जी के साथ हम थे तो कहते थे अच्छा काम कर रहा है, नौजवान है. आगे यही देखेगा. नौकरियां मिल रही है. नौकरियां दे रहे हैं. नीतीश कुमार जी यही कहते थे. नीतीश कुमार जी के प्रति हम लोगों का सम्मान है.

'लालू जी का दौर सामाजिक न्याय का रहा'

वहीं, लालू यादव के दौर का ज़िक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह दौर जो लालू जी के सामाजिक न्याय का रहा. पहले रसूख वाले लोग गरीब और छोटी-छोटी जातियों को उठने बैठने नहीं देते थे. यह परिवर्तन कहां से आया? किसने दिया? आज कोई भी समाज अपने अधिकार के लिए लड़ सकता है, खड़ा हो सकता है. यह काम लालू जी ने किया.

विजय चौधरी को दिया जवाब

सीएम नीतीश की क्या हालत हो गई है? पैर छूना पड़ रहा है. हमको वह तस्वीर बिल्कुल पसंद नहीं आई. वो 4,000 एमपी बना रहे हैं. 4 हजार एमपी होंगे तो मोदी जी को कितना पार्लियामेंट बनाना पड़ेगा? वहीं, विजय चौधरी के आरोप पर उन्होंने कहा कि  5 लाख नौकरी कौन दे रहा है? पढ़ाई, दवाई और शिक्षा पर कौन बोल रहा है कार्रवाई, सुनवाई पर कौन बोल रहा है? मेरा भाषण सुनते भी हैं? सुनते तो इग्नोर नहीं करते.

हम तो बोल रहे हैं कि 17 साल से एनडीए की सरकार थी. उनके कई बार से सांसद 10 साल से 15 साल से जीत कर गए हैं. कहीं कारखाना लगा? गरीबी दूर हुई?आज पीएम मोदी की नहीं, मुद्दे की बात होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'मेरे नहीं... तेजस्वी यादव के भी जीजा हैं अरुण भारती', किस बात पर बोले चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget