एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में तेजस्वी का ‘गुजराती कार्ड’! कहा- कोई गुजरात से आकर चलाएगा क्या?

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई बिहारिये बिहार को चलाएगा. हम बिहार के लिए नहीं करेंगे तो किसके लिए करेंगे.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. वो तमाम जिलों में घूमकर सराकर की खामियों और अपनी घोषणाओं को जनता के बीच रख रहे हैं. इसी बीच रविवार को उन्होंने गोपालगंज में गुजराती-बिहारी का राग अलाप दिया. या यूं कहें कि वो ‘गुजराती कार्ड’ खेल कर जनता में अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति में जुट गए हैं. 

'कोई बिहारिये बिहार को चलाएगा'

दरअसल गोपलागंज में रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई बिहारिये बिहार को चलाएगा. हम बिहार के लिए नहीं करेंगे तो किसके लिए करेंगे, कोई गुजरात से आकर बिहार चलाएगा? बिहारी देश को बनाता है. बिहार को भी आगे बढ़ाएगा. इससे पहले तेजस्वी ने एसआईआर पर बात करते हुए कहा था कि दो लोग जो गुजराती हैं, वो जो कहेंगे उसी का नाम वोटर लिस्ट में आएगा. 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गोपालगंज के बैकुंठपुर के महारानी में आयोजित बहन सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. यहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने राखी बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया. राखी बंधवाने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सबका आशीर्वाद मिला है. हम इसके कर्जदार हैं, जब सरकार बनेगी तक सूद सहित लौटाने का काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनी थी, तब महज 17 महीनों में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया था. तेजस्वी ने जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण में बढ़ोतरी को अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों में गिनाया. महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि "आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है. महंगाई दिन पर दिन बढ़ रही है, गरीब आदमी की थाली से दाल और सब्ज़ी गायब हो गई है, और सरकार को इसकी चिंता तक नहीं है." 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो B से बेनिफिट E से एजुकेशन T से ट्रेनिंग और I से इनकम यानी बहनों के लिए BETI योजना की शुरुआत होगी. जन्म से लेकर पढ़ाई से लेकर ट्रेनिंग से लेकर नौकरी देने का काम करेंगे, उन्होंने कहा कि आप लोग देखिएगा नकलची सरकार है. सरकार को नाक रागड़वाकर करवाने का काम करते हैं. आप लोग देखिएगा ये सरकार कुछ दिन बाद 'माई बहिन मान योजना' की भी नकल कर लेगी, चलो कम से कम जनता का तो भला हो रहा है. 

'मोदी और नीतीश चल रहे हैं चाल'

नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश वोटर लिस्ट से नाम काटने का चाल रहे हैं. आप लोग अपना नाम चेक कर लीजिएगा, नहीं तो नाम कट जाने के बाद ये लोग न राशन देंगे और न पेंशन देंगे. ये पूरा इन लोगों का षडयंत्र है, इसलिए बाबा साहब के संविधान ने लोकतंत्र में हम सब लोगों को वोट की ताकत दी है, ये वोट की ताकत है कि प्रधानमंत्री को भी आपके आगे झुकना पड़ता है, उस अधिकार को ये बीजेपी के लोग और नीतीश कुमार आप से छीनना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: '2025 में होगा TRE-4 और 2026 में TRE-5', सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, DOMICILE पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget