एक्सप्लोरर

INDIA Bloc Rally: BJP के नारे पर तेजस्वी का कड़ा प्रहार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर बिल गेट्स तक का लिया नाम

Tejashwi Yadav: 'इंडिया' गठबंधन की रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र पर जमकर हमला बोला. इस दौरान तेजस्वी यादव के निशाने पर 'एनडीए' गठबंधन रहा.

Tejashwi Yadav Statement: आज (31 मार्च) दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली में विपक्ष के तमाम नेता पहुंचे हुए है. इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सभा को संबोधित किया. सभा के संबोधन के दौरान उन्होंने जमकर केंद्र पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि युवा परेशान है लेकिन किसानों से मोदी जी को मिलने का समय नहीं है. मोदी जी प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे. अक्षय कुमार को इंटरव्यू देते हैं. एक बार बिल गेट्स को बुलाकर के इंटरव्यू देने का काम कर रहे हैं.

आगे उन्होंने कहा कि आज जहां दिल्ली की जनता से पूछना चाहते हैं वे लोग (BJP) नारा लगा रहे हैं टारगेट फिक्स कर रहे हैं. 'आपकी बार 400 के पार' ऐसा लग रहा है कि पहले से ही सेटिंग हो चुका है.

पीएम मोदी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी जिस तरह से आंधी की तरह आए थे उसी तरह तूफान की तरह चले जाएंगे. पहली रैली हम लोगों ने पटना में की थी दूसरी मुंबई में की और तीसरी आज जो है दिल्ली में हो रही है. मैं बता दूं देश के कोने-कोने में जहां भी हम लोग जा रहे हैं वहां जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. आज हम सब लोग देश के लोकतंत्र, देश के संविधान, देश के भाईचारा बचाने के लिए एकजुट हुए हैं.

जिस हिसाब से देश में बांटने का काम किया जा रहा है भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है, नफरत की राजनीति की जा रही है इसलिए हम सब नेता आपकी लड़ाई के लिए हम सब एकजुट हुए हैं. वे कुछ भी बोलेंगे, लेकिन एक बात तय है जनता ही मालिक है. आप मालिक हैं और आपको तय करना है कि देश के शासन में कौन बैठेगा? 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ ये क्या हो रहा है; पहले अखिलेश ने किया खेला, अब लालू ने भी दिखाया ठेंगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget