एक्सप्लोरर

RJD नेता श्याम रजक को मिला प्रमोशन, पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव पद पर किया मनोनीत

राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनयन के बाद पार्टी के तमाम नेताओं ने श्याम रजक को बधाई दी है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी.

पटना: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और आरेजडी नेता श्याम रजक को पार्टी ने प्रमोशन दिया है. हाल ही आरजेडी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए श्याम रजक को आरजेडी आलाकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया है. उनके मनोनयन का पत्र आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी किया है. बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पार्टी नेताओं ने दी बधाई

राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनयन के बाद पार्टी के तमाम नेताओं ने श्याम रजक को बधाई दी है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी.

पार्टी ने पहले बनाया था प्रदेश उपाध्यक्ष

बता दें कि बीते दिनों पूर्व मंत्री को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया था. उनके साथ ही भूदेव चौधरी और प्रेम कुमार मणि को भी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था. हालांकि, जेडीयू में रहते हुए राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री का पद संभाल चुके श्याम रजक को आरजेडी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद काफी विवाद हुआ था.

हम नेता ने कसा था तंज

इस मुद्दे पर हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने तंज कसते हुए कहा था कि दलित होने के कारण श्याम रजक को पार्टी प्रताड़ित कर रही है. पार्टी उनके साथ अच्छा नहीं कर रही है. जब श्याम रजक जेडीयू में थे तो उन्हें मंत्री का पद मिला था. लेकिन आरजेडी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया. आरजेडी में शामिल होने वाले श्याम रजक का डिमोशन हो गया है. ऐसे में इन्हीं विवादों के बीच पार्टी ने अपना फैसला बदला और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव पर मनोनीत कर दिया.

यह भी पढ़ें - 

आरसीपी सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना, पूछा- किससे लिखवा रहे हैं चिट्ठी? JDU ने शुरू की चुनावी वादे पूरे करने की कवायद, उठाया ये कदम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget