एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: सीएम नीतीश को लेकर प्रशांत किशोर के बयान से मची खलबली, RJD और BJP की आई तीखी टिप्पणी

Bihar Politics: प्रशांत किशोर अपने बयानों को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, अब प्रशांत किशोर के बयानों पर आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए हैं. इस पर बीजेपी और आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है.

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. इन दिनों सीएम नीतीश पर जमकर प्रहार कर रहे हैं. पीएम मोदी के पैर छूने वाले प्रकरण पर उन्होंने तीखी टिप्पणी की है. इस पर अब बीजेपी और आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के प्रवक्ता अजय आलोक ने शनिवार को कहा कि प्रशांत किशोर को याद नहीं कि उनके कारण बिहार को कितनी बार अपमान सहना पड़ा. उन्होंने इस बयान से बिहार को अपमानित किया है. वहीं, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

'प्रशांत किशोर भूल गए हैं अपनी संस्कृति'

अजय आलोक ने कहा कि बड़े भाई, बहन, पिता, माता के पैर छूना बिहार की संस्कृति है. यह बयान बेबुनियाद है, इस पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसा लगता है कि प्रशांत किशोर अपनी संस्कृति भूल गए हैं. वहीं, इस पर मनोज झा ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि बिहार को कई अन्य चीजों की वजह से ज़्यादा नुकसान हुआ है. जैसे कि इसे विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, विशेष पैकेज नहीं मिला, पर्याप्त रोजगार सृजन नहीं हुआ. आगे उन्होंने कहा कि जिस दिन सीएम नीतीश के हाथों में कमल का चायनीज फूल पकड़ा दिया गया था. उस दिन उनको पीड़ा हुई थी. वो मेरे लिए ज्यादा पीड़ा का विषय है.

प्रशांत किशोर ने दिया था ये बयान

बता दें कि प्रशांत किशोर ने भागलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि 13 करोड़ आदमी के जो नेता है वो हमलोगों के अभिमान हैं, सम्मान हैं, लेकिन ये आदमी पूरे देश के सामने झुक कर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं. 

आगे उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के हाथ में भारत सरकार की कमान है. नीतीश कुमार अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी. नीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा? बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा, बिहार के जिलों में चीनी की फैक्ट्रियां चालू हो जाए ये नहीं मांगा, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए ये नहीं मांगा, तो फिर बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि फिर क्या मांगा? नीतीश कुमार ने मांग रखी कि 2025 के बाद भी वो मुख्यमंत्री बने रहें और इसके लिए बीजेपी भी समर्थन कर दे. बिहार के सभी लोगों की इज्जत इस आदमी ने बेच दी.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Health: सीएम नीतीश की बिगड़ी अचानक तबीयत, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget