एक्सप्लोरर

Israel and Hamas War: लालू यादव को गाजा की है चिंता, इजराइल और हमास युद्घ पर केंद्र को घेरा, कहा- 'भारत ने इस मुद्दे पर ढुलमुल...'

Lalu Yadav Statement: इजराइल और हमास युद्ध पर लालू यादव ने भारत की नीति को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील नीति हमारी विदेश नीति का ध्वज होना चाहिए.

पटना: इस वक्त इजराइल और हमास (Israel and Hamas) के बीच विनाशकारी युद्ध चल रहा है. इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जान चुकी है. भारत इस युद्ध इजराइल का समर्थन कर रहा है. वहीं, इस मुद्दों पर भारत की नीति को लेकर आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एक्स पर केंद्र को घेरा है. उन्होंने गाजा की चिंता की है. उन्होंने कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर ढुलमुल रवैया अपनाया है. केंद्र सरकार भारत की विदेश नीति के साथ खिलवाड़ बंद करें.
 

केंद्र सरकार पर लालू यादव पर हमला

लालू प्रसाद यादव ने एक्स लिखा कि 'यह पहली बार है जब भारत ने मानवता, युद्ध विराम और विश्व शांति के विषय पर सबसे आगे रहने के बजाय ढुलमुल रवैया अपनाया. केंद्र सरकार भारत की विदेश नीति के साथ खिलवाड़ बंद करें. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील नीति हमारी विदेश नीति का ध्वज होना चाहिए.'

इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी

इजरायल पर फिलिस्तीनी संगठन हमास ने ताबड़तोड़ अटैक किए. ये हाल के सालों में इजराइल पर सबसे बड़ा हमला था. हमास ने इस अटैक को ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड नाम दिया, जिसमें 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे गए, जिसमें 700 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए. वहीं, इजरायल में जंग का दूसरा मोर्चा खुलने के बाद दुनिया लगभग दो खेमे में बंट गई है. इसमें एक तरफ अमेरिका, UK और फ्रांस जैसे veto power वाले देश हैं, जो इजराइल का साथ दे रही हैं. वहीं दूसरी तरफ ईरान ने फिलिस्तीन को खुला समर्थन दिया है. उन्होंने हमास को इस हमले के लिए बधाई दी है. कतर ने इजराइली सेना को फिलिस्तानी लोगों के साथ हिंसा करने का जिम्मेदार ठहराया है तो पाकिस्तान ने भी इस हमले का खुलकर समर्थन किया है.

ये भी पढ़ें: Congress Reaction: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती में CM नीतीश की अनुपस्थिति के मुद्दे पर कांग्रेस का यू टर्न, प्रेमचंद मिश्रा ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget