एक्सप्लोरर

RJD Iftar Party: राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नेताओं का जुटान, इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए CM नीतीश भी पहुंचे

Rabri Devi Residence Iftar Party: सीएम नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे हुए हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया. इस दौरान महागठबंधन के भी तमाम नेता मौजूद रहे.

पटना: राबड़ी आवास (Rabri Residence) पर आज इफ्तार पार्टी (Iftar Party) आयोजित की गई है. इसकी तैयारी सुबह से ही जोरों से की जा रही थी. वहीं, इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पहुंचे. इस दौरान जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) सहित तमाम महागठबंधन के नेता पहुंचे हुए हैं. राबड़ी आवास पर रोजेदारों के लिए खास व्यवस्था की गई है. राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी को लेकर भारी भीड़ जुटी हुई है.

इफ्तार पार्टी पर बिहार में हो रही राजनीति

बिहार में इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा है. रमजान के महीना में कई पार्टियां इफ्तार पार्टी आयोजित कर रही हैं. राजधानी पटना पिछले तीन दिनों से लगातार इफ्तार पार्टी आयोजित हो रही है. मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार बिहार सरकार की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी. इसके बाद शनिवार को हज भवन में जेडीयू की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित की गई. इन दिनों में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे. वहीं, बीजेपी इफ्तार पार्टी से दूरी बनाई हुई है. इफ्तार पार्टी पर बिहार में खूब राजनीति भी हो रही है.

राबड़ी आवास पिछले साल भी पहुंचे थे सीएम

बता दें कि बिहार में इफ्तार पार्टी को लेकर सियासत भी होती रही हैं. पिछले साल भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी. इसके बाद से ही बीजेपी और जेडीयू में मतभेद बढ़ गए थे. वहीं, बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरियों को लेकर उन दिनों चर्चाएं भी तेज हो गई थी. इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू एक बार फिर से आरजेडी से नजदीकी बढ़ा रही है. दसअसल, इफ्तार पार्टी के दौरान ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार की पटकथा लिखी थी.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी, इन 20 सीटों पर अमित शाह ने झोंकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget