एक्सप्लोरर

Bihar SIR: 'बिहार में 65 लाख लोगों का वोटिंग अधिकार छीना...', RJD की मांग- जारी हो लिस्ट, JDU ने दिया जवाब

Mrityunjay Tiwari: आरजेडी ने मांग की है कि जिन 65 लाख मतदाताओं का नाम कटा है, उनकी सूची जारी की जाए, नहीं तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार ही एक रास्ता रह जाएगा.

बिहार में SIR के बाद चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का मसौदा (ड्राफ्ट) जारी कर दिया है. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान के प्रक्रिया के दौरान बिहार में करीब 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे हैं. कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था.

विपक्ष की चुनाव आयोग से क्या है मांग?

जानाकरी के मुताबिक करीब 65.64 लाख मतदाता सूची से हटाए गए हैं. जिनमें मतदाता की मृत्यु, स्थायी स्थानांतरण और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत होना शामिल है. अब विपक्ष ने इस आंकड़े को लेकर चुनाव आयोग से मांग की है कि जिन 65 लाख मतदाताओं का नाम कटा है, उनकी सूची जारी की जाए, नहीं तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार ही एक रास्ता रह जाएगा. 

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में 65 लाख लोगों का वोटिंग अधिकार छीन लिया गया. पटना में सबसे ज्यादा 3,95,000 नाम काट दिए गए हैं. वह लोग कौन हैं? बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है, जीवित व्यक्तियों को मृत बताकर नाम मतदाता सूची से काट दिया गया. सूची जारी करके बताया जाए कि किन लोगों की मौत हुई है, स्थायी हस्तांतरण का मामला किनका है? कौन से लोग एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत हैं?"

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को लेकर जो हम लोग शंका जता रहे थे. ड्राफ्ट जारी होने के बाद वो सच साबित हुआ यहां तो आवास प्रमाण पत्र बनाने में भी फर्जीवाड़ा हो रहा है. पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में 46,51,694 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं. पहले की सूची में 50,47,194 मतदाता थे. इनमें से लगभग 3.95 लाख नाम हटा दिए गए हैं. सबसे अधिक नाम पटना में हटे."

जेडीयू का आरजेडी पर पलटवार

आरजेडी की मांग पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह तो चुनाव आयोग का मामला है, लेकिन मृत मतदाताओं, एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत मतदाताओं का नाम कटा तो आरजेडी क्यों आपत्ति है? RJD का अगर हर मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल एजेंट है तो उसकी सूची जारी कीजिए और उन लोगों से पूछिए कि कितने मतदाताओं का नाम कटा? क्यों काटा गया?  पूरे बिहार में आरजेडी बूथ लेवल एजेंट बना नहीं पाई. चुनाव बहिष्कार करिएगा तो आपकी राजनीति का बिजनेस ठंडा हो जाएगा. हिम्मत है तो राहुल गांधी से बयान दिलाइए कि चुनाव का बहिष्कार करेंगे. 

ये भी पढ़ें: पटना में भाई-बहन को जिंदा जलाने वाले मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस का दावा- करीबी ही दोषी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget