एक्सप्लोरर

पटना में भाई-बहन को जिंदा जलाने वाले मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस का दावा- करीबी ही दोषी

Patna News: पटना में 2 बच्चों को जिंदा जलाने वाली घटना पर पुलिस ने कई कयासों पर विराम लगा दिया. पुलिस ने इसे प्री-प्लानिंग हत्या बताया है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

पटना में फुलवारी शरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को भाई-बहन को जिंदा जलाने वाली घटना पर पटना पुलिस ने कई कयासों पर विराम लगा दिया है और कहा जाए तो इस पूरे घटनाक्रम के मुख्य पहलू पर पुलिस पहुंच चुकी है.

हालांकि पुलिस अभी पूरी तरह इस पूरे मामले का उद्भेदन नहीं किया है, लेकिन इस मामले में घटना से जुड़े कई संदिग्ध लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस पूरे मामले पर उद्भेदन कर दिया जाएगा.

पटना सिटी SP ने पूरे मामले को प्री-प्लानिंग हत्या बताया

पटना सिटी SP पश्चिमी भानु प्रताप ने कई कयासों पर विराम लगाते हुए पूरे मामले को प्री-प्लानिंग हत्या बताया है. सिटी SP ने बताया कि जो दोषी है, वह घर का एकदम करीबी है.

उसका हमेशा उस घर में आना-जाना होता था. उन्होंने कहा कि जो दो बच्चों को जला दिया गया, यह मामला पूर्णतः हत्या का प्रतीत हो रहा है और इस मामले में जो भी संदिग्ध हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है. जो दोषी है, उसका पता कर लिया गया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस की ओर से 8 टीम गठित की गई

सिटी SP ने कहा कि पुलिस पहले से कहती आ रही है कि यह मामला हत्या का है. इस मामले में पुलिस की ओर से 8 टीम गठित की गई है, जो पूछताछ कर रही है और जांच कर रही है. आने वाले दो से तीन दिनों में इस मामले का खुलासा पूरी तरह से हो जाएगा.

वहीं, सिटी एसपी वेस्ट ने समाज से भी आग्रह किया है कि वह भी जागरूक हो ताकि इस तरह की घटना को होने से रोका जा सके क्योंकि समाज जब तक जागरूक नहीं होगा, लोग जागरूक नहीं होंगे, इस तरह की घटनाएं नहीं रुकेंगी.

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि बीते गुरुवार को जानीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुसकर AIIMS के दो बच्चों को जिंदा जला दिया था. मृतक बच्चों का नाम अंजली और अंश था, जो तकरीबन 10 और 15 साल के थे. दोनों भाई-बहन थे और दोनों की मौत हो गई.

दोनों के पिता ललन गुप्ता सचिवालय में प्राइवेट काम करते हैं और मां AIIMS में गार्ड हैं, जो जानीपुर में रहते हैं. पुलिस ने कल भी बताया था कि तकनीकी तौर पर इसकी जांच की जाएगी क्योंकि आग लगाकर दोनों के जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस को पहले से संदेह था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget