एक्सप्लोरर

पहले चरण की 4 सीटों पर बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकती है RJD, ये हो सकते हैं उम्मीदवार

Lok Sabha Elections: पिछली बार इन चारों में से दो सीटों पर औरंगाबाद और नवादा से आरजेडी लड़ी थी. आज शाम तक औपचारिक एलान हो सकता है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बीते बुधवार (20 मार्च) से नामांकन शुरू हो चुका है लेकिन महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. अब खबर सामने आ रही है कि पहले चरण में बिहार की जिन चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है वहां आरजेडी अकेले लड़ेगी. पहले चरण में गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में चुनाव होना है.

किस सीट से कौन हो सकता है प्रत्याशी?

सूत्रों के अनुसार, गया से कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा (जेडीयू के पूर्व विधायक) और जमुई से अर्चना रविदास को टिकट दिया जा सकता है. आज शाम तक औपचारिक एलान हो सकता है. पिछली बार इन चारों में से दो सीटों पर औरंगाबाद और नवादा से आरजेडी लड़ी थी.

पहले चरण की 4 सीटों पर बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकती है RJD, ये हो सकते हैं उम्मीदवार

अभय कुशवाहा ने जेडीयू से इस्तीफा देते हुए बीते बुधवार को कहा था कि वह आरजेडी के हाथों को मजबूत करेंगे. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आने वाले समय में बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. अब खबर है कि उन्हें औरंगाबाद से आरजेडी ने फाइनल कर लिया है.

2019 में नहीं खुला था आरजेडी का खाता

बता दें कि आरजेडी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की थी. पिछली बार खाता ही नहीं खुला था. मुश्किल से कांग्रेस बस एक सीट किशनगंज से जीत सकी थी. इस बार का फॉर्मूला तैयार नहीं हुआ है. महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज-कल में एलान हो सकता है. आरजेडी कांग्रेस को उसके मुताबिक काफी कम सीट दे रही है जिसको लेकर सीट शेयरिंग का पेंच फंसा है. एक तरफ सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है तो वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो आरजेडी ने तय कर लिया है कि पहले चरण की चारों सीट पर उसके उम्मीदवार होंगे.

यह भी पढ़ें- Watch: बिहार का CM बनना चाहते हैं चिराग पासवान? 40 में कितनी सीटें जीतेगा NDA? जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget