एक्सप्लोरर

Republic Day: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव, जानें- 26 जनवरी का रूट प्लान

गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लाईओवर सुबह 7:00 बजे से समारोह खत्म होने तक बंद रहेगा.

पटना : गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव. राज्यपाल फागू चौहान पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. उसके बाद परेड और झांकियों का कार्यक्रम चलेगा. गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लाईओवर सुबह 7:00 बजे से समारोह खत्म होने तक बंद रहेगा.

इस रूट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों का आवागमन होगा. डाक बंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी. साथ ही साथ कोतवाली टर्मिनल से पुलिस लाइन तक की पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम समाप्त होने तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे.

वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ियों को विद्यापति मार्ग बुध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे तक जाने की अनुमति होगी. व्यवसायिक वाहनों के लिए ट्रैफिक में जो बदलाव किया गया है उसके अनुसार चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर और नीचे से गोरिया टोली की तरफ गाड़ियां नहीं आएंगी. मीठापुर आरओबी गोलंबर से बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहन नहीं जा सकेंगें.

आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर की तरफ व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. बेली रोड में डुमरा चौकी से आर्यभट्ट चौराहा तक के व्यवसायिक वाहन नहीं चलेंगे. पुलिस लाइन तिराहा से पूर्वी गांधी मैदान और दक्षिण की तरफ बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहनों के आने-जाने पर रोक होगी. पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो डाकबंगला चौराहे से दाहिने डाक बंगला रोड और फिर भट्टाचार्य मोड की तरफ जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget