एक्सप्लोरर

Bihar Government Job: बिहार में 4361 पदों पर सिपाही चालक की बहाली, 21 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Constable Driver: बिहार में 4361 पदों पर सिपाही चालक की बहाली निकाली गई है. इच्छुक उम्मिदवार विशेष सूचना पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

बिहार चुनाव से पहले सरकार ने राज्य में नौकरियों की भरमार कर दी है. इसी क्रम में गृह विभाग ने भी बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है. 4361 पदों पर सिपाही चालक की बहाली निकाली गई. आवेदन करने की तिथि 21 जुलाई 2025 से अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 तक रखी गई है आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा.

436 में से 153 पद महिलाओं के लिए आरक्षित

इच्छुक उम्मिदवार विशेष सूचना पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 436 में से 153 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. अनुसूचित जाति (SC) में 632 में से 221 पद महिलाओं के लिए और अनुसूचित जनजाति (ST) में 24 में से 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) में 757 में से 265 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

पिछड़ा वर्ग (BC) (09 ट्रांसजेंडर सहित) में 492 में से 172 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. जबकि पिछड़ा वर्ग (BCW) की महिलाओं के लिए 248 पद हैं. इस तरह कुल 1439 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे.

अभी 19000 के करीब सिपाही भर्ती परीक्षा का रिटेन एग्जाम लिया जा रहा है, जो 16 जुलाई से शुरू है और छह चरणों में 3 अगस्त तक चलेगा. इस परीक्षा के दौरान ही अब चालक की नई बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

वहीं प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा बीते बुधवार से शुरू हो चुकी है. यह परीक्षा सभी 38 जिलों में 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी. कुल 19,838 पदों के लिए ये परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में बिहार की रहने वाली महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा.

ईओयू ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा से पहले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एक एडवाइजरी जारी कर अभ्यर्थियों को साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों से बचने की सलाह भी दी है. भ्रामक जानकारी देने वालों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 8544428404 पर दी जा सकती है.

इस बार बिहार पुलिस कांस्टेबल के 19,838 पदों के लिए 17 लाख से ज़्यादा आवेदन आए हैं. यह संख्या दर्शाती है कि युवाओं में सरकारी नौकरियों के प्रति कितना उत्साह और प्रतिस्पर्धा है. प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक थी. सफल उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का आकर्षक वेतन मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 5 शूटर… सबके हाथ में हथियार, पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या का LIVE VIDEO देखिए

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget