एक्सप्लोरर

बालू लदी ट्रक से वसूली करना पड़ा महंगा, SP ने दिए जांच के आदेश, कहा- सभी पर होगी कार्रवाई

बक्सर के नवानगर थाने के ठीक सामने पुलिसकर्मियों द्वारा ओवरलोडेड ट्रकों से अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो ट्रक ड्राइवर द्वारा ही बनाया गया था, जिसमें वो बहुत कुछ बताता नज़र आ रहा था.

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से बीते दिनों पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था. अब इस पूरे मामले में बक्सर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि सर्किल डीएसपी और सार्जन मेजर को मामले की जांच में लगाया गया है. 24 घंटे के अंदर वीडियो की सत्यता जांच कर दोषी कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

अवैध वसूली का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि बीते दिनों जिले के नवानगर थाने के ठीक सामने पुलिसकर्मियों द्वारा ओवरलोडेड ट्रकों से अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो ट्रक ड्राइवर द्वारा ही बनाया गया था, जिसमें वो बहुत कुछ बताता नज़र आ रहा था. दरअसल, सरकार द्वारा सख्ती बरतने के बाद बालू माफिया रात कर अंधेरे में ओवरलोडेड ट्रक लेकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. हालांकि, पुलिस की नजर में आने के बाद उन्हें गाड़ी पास कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं. कई बार अवैध वसूली का वीडियो वायरल होता है, जिस पर कार्रवाई की जाती है.

आरा एसपी ने 15 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

बता दें कि कल ही बिहार के आरा जिले के एसपी हर किशोर राय ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के दौरान ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले इमादपुर थानाध्यक्ष सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. वहीं, एसपी ने संदेश थाना प्रभारी और चांदी थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण की भी मांग की है. एसपी हर किशोर राय द्वारा बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है.

इस संबंध में एसपी हर किशोर राय ने बताया था कि लगातार तीनों थाना से शिकायतें आ रही थीं, जिसके आधार पर उन्होंने 22 फरवरी और 23 फरवरी की रात तीनों थाना का औचक निरीक्षण किया और मिली शिकायत को सही पाया, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और 2 को जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें -

बिहार विधानसभा में गूंजा 'मंत्री चोर है' का नारा, जानें- क्या है पूरा मामला? नीतीश सरकार का फैसला- सड़क दुर्घटना में दोषी वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा कैंसिल, ड्राइवर पर होगी ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget