एक्सप्लोरर

RCP vs Nitish: आरसीपी सिंह ने बताया क्यों नीतीश कुमार नहीं बन सकते हैं PM, कुढ़नी में हुई हार पर किया जोरदार प्रहार

Nalanda News: शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह नालंदा पहुंचे. वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह पर खूब निशाना साधा है.

नालंदा: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) शुक्रवार को नालंदा पहुंचे. वहां उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को आड़े हाथों लेते हुए प्रहार किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है जिसे जनता से गंभीरता से लिया और कुढ़नी उपचुनाव में आईना दिखा दिया. कहा कि जब सात पार्टियां एक साथ होकर कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव नहीं जीत रहे तो 2024 में लोकसभा चुनाव में बिहार में आपको एक भी लोकसभा सीट पर जीत नहीं मिलेगी. इसलिए नीतीश कुमार प्रधानमंत्री (PM India) बनने का सपना छोड़ दें.

आरजेडी ने अपनी सीट जेडीयू को दी फिर भी मिली हार

आरसीपी सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. कुढ़नी विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कहा कि साल 2020 में यह सीट आरजेडी की थी और आरजेडी ने जीत दर्ज की थी. इस बार आरजेडी पार्टी ने अपनी सीट जेडीयू को दे दी,  लेकिन जेडीयू यह सीट हार गई. इस हार से यह संदेश है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया जिसे कुढ़नी की जनता ने बहुत गंभीरता से लिया था.

ललन सिंह को कहा टेबल पॉलिटिक्स वाले नेता

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी अपने पार्टी के कार्यकर्ता से मिलते हैं. कोई कार्यकर्ता उनको प्रणाम भी करता है. ये लोग टेबल पॉलिटिक्स करने वाले नेता हैं. इनको जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है. टेबल पॉलिटिक्स करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे तो क्या ही होगा. कहा कि ललन सिंह तो गए थे कुढ़नी में, लेकिन उनके समाज के लोगों ने किस प्रकार से जवाब दिया है.  अब जिस नेता का अपने समाज में ही कोई आधार नहीं फिर भी इतने बड़े पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं तो भगवान ही भला करे. भगवान भी किया करेंगे वो भी भला कितनी मदद करेंगे.

जेडीयू मुक्त हो गई कुढ़नी

इसके अलावा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर चुटकी लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि नौ राज्यों में कैसे चुनाव लड़ा जाए.  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहुत बड़ा दावा किया था कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव से भारतीय जनता पार्टी मुक्त बिहार बनाने का काम शुरू करेंगे, लेकिन इसका उल्टा असर कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में देखने को मिला है. कुढ़नी की जनता ने जनता दल यू को ही मुक्त कर दिया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कुढ़नी में JDU की हार की जिम्मेदारी कौन लेगा? सुशील मोदी ने खुलकर बता दिया 2 नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget