एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन, राजदेव रंजन हत्याकांड के आरोपित समेत 4 बदमाशों का सीवान जेल से ट्रांसफर

Siwan News: अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में आरोपित है. नीतीश कुमार, दिलशाद साई और रूपेश तिवारी कई मामलों में जेल में बंद हैं.

सीवान: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं. बहुत जल्द उम्मीद है कि इसकी घोषणा हो जाएगी. इसको देखते हुए बिहार में पुलिस की ओर से भी एक्शन शुरू हो गया है. सीवान पुलिस एक्टिव हो गई है. सोमवार (26 फरवरी) को सीवान जेल से चार कुख्यात बदमाशों को भभुआ जेल में शिफ्ट किया गया है. इसमें से एक सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड (Rajdev Ranjan Murder Case) में आरोपित है.

चार कुख्यात बदमाशों में अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां के अलावा नीतीश कुमार, दिलशाद साई और रूपेश तिवारी शामिल हैं. इन्हें भभुआ जेल में शिफ्ट किया गया है. बता दें कि 13 मई 2016 को पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में नामजद आरोपितों में अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां (Laddan Miyan) शामिल है. वहीं नीतीश कुमार, दिलशाद साई और रूपेश तिवारी कई मामलों में जेल में बंद हैं.

सीवान जेल अधीक्षक ने क्या कहा?

वहीं इस मामले में जब सीवान के जेल अधीक्षक संजीव कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि चार बदमाशों को भभुआ जेल में शिफ्ट किया गया है. यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन अपराधियों को भभुआ जेल भेजा गया है.

बता दें कि दिलशाद साई पर रुपयों के लेनदेन के विवाद में नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में बीते वर्ष प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिन्हा उर्फ सिक्कू लाला को गोली मारने का आरोप है. वहीं महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के महादेवा मिशन कंपाउंड निवासी सह शुभम कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर अजय कुमार यादव से 20 लाख की रंगदारी की मांग की थी. इस मामले में दिलशाद साई अपने भाई बबलू साई के साथ फरार चल रहा था. इसके बाद पुलिस ने उसे 2022 में अगस्त में पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित मांद्रपाली गांव से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसका भाई बबलू साई बेल पर जेल से बाहर आ चुका है.

वहीं दिसंबर 2023 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकरी निवासी नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. नीतीश पर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं. नीतीश पर मुफस्सिल और मैरवा थाने में तीन-तीन मामले जबकि नौतन थाने में चार मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: 'मंत्री... मंत्रालय सब बदलेंगे', नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर बहुत कुछ साफ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget