एक्सप्लोरर

पटना में कार्यक्रम से पहले राजस्थान के स्पीकर की तबीयत बिगड़ी, IGIC में भर्ती कराए गए वासुदेव देवनानी

Rajasthan Speaker Vasudev Devnani Health Deteriorated: वासुदेव देवनानी को सुबह करीब पांच बजे चेस्ट पेन हुआ. अभी उनकी हालत स्थिर है और वे भर्ती हैं. उन्हें वापस राजस्थान भेजा जाएगा.

Vasudev Devnani: राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी की पटना में सोमवार (20 जनवरी) को तबीयत बिगड़ गई. करीब 42 साल बाद पटना में दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन हो रहा है. इस मौके पर राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे थे. विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में यह कार्यक्रम हो रहा है.

आईजीआईसी में इलाज के लिए कराया गया भर्ती

हालांकि इस सम्मेलन में शामिल होने के पहले वासुदेव देवनानी की तबीयत खराब हो गई. जब वासुदेव देवनानी होटल में थे तो उसी वक्त सुबह करीब पांच बजे उन्हें चेस्ट पेन हुआ. इसके बाद पीएमसीएच के आईजीआईसी में उन्हें भर्ती कराया गया. अभी उनकी हालत स्थिर है और वे भर्ती हैं. हालांकि उन्हें वापस राजस्थान भेजा जाएगा. इनके भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

हार्ट अटैक जैसी कोई बात नहीं: नंद किशोर यादव

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि वासुदेव देवनानी को बेचैनी लग रही थी. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया. हार्ट अटैक जैसी कोई बात नहीं है. उधर दूसरी ओर इलाज करने वाले डॉक्टर ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर कहा कि सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं.

ओम बिरला ने किया सम्मेलन का उद्घाटन

उधर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया. दो दिवसीय इस सम्मेलन का विषय "संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संसद और राज्य विधानसभाओं का संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान" है. इस सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव समेत विपक्ष के भी कई नेता शामिल हुए.

1982 के बाद बिहार में हो रहा ये सम्मेलन

बताया जाता है कि कांग्रेस के राधा नंदन झा जब 1982 में विधानसभा अध्यक्ष थे तो उस वक्त इस सम्मेलन में पूरे देश के पीठासीन पदाधिकारी शामिल हुए थे. आज (20 जनवरी) हो रहे इस सम्मेलन में 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, छह विधानसभा परिषद के सभापति और केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि शामिल हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Watch: बीज और फसल के उदाहरण से तेजस्वी यादव ने CM नीतीश को किया टारगेट, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget