एक्सप्लोरर

IRCTC के इंश्योरेंस पोर्टल से लीक हो रहा था यात्रियों का डेटा, बिहार के युवक ने बग खोज कर किया हैरान

IRCTC Insurance Portal Data Leak: इस बग को छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के सम्होता गांव के रहने वाले निलाभ राजपूत ने खोजा है. इसे अब फिक्स कर दिया गया है.

IRCTC Insurance Portal Bug: देश में हर दिन लाखों की संख्या में यात्री रिजर्वेशन कराकर रेल से सफर करते हैं. ऐसे में अगर आपको यह पता चले कि आईआरसीटीसी (IRCTC) से टिकट बुकिंग के दौरान जिस इंश्योरेंस पोर्टल से आप बीमा लेते हैं वहां से आपकी निजी जानकारी लीक हो रही थी तो आप सोच में जरूर पड़ जाएंगे, लेकिन यह सौ आने सच है. ऐसे ही एक बग को बिहार के युवक ने खोज कर सबको हैरान कर दिया है जहां से डेटा लीक हो रहा था.

दरअसल, इस बग को छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के सम्होता गांव के रहने वाले निलाभ राजपूत ने खोजा है. निलाभ अभी नोएडा की एक कंपनी में साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट के तौर पर काम करते हैं. निलाभ ने इस बग को लेकर बताया कि आईआरसीटीसी के इंश्योरेंस पोर्टल से यात्रियों की सारी जानकारी लीक हो रही थी. कौन यात्री कहां जा रहा है, उसका सीट नंबर क्या है, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, ट्रांजेक्शन नंबर सारी जानकारी ली जा सकती थी. किसी पैसेंजर के नॉमिनी की डिटेल्स को भी बदला जा सकता था. उन्होंने इस कमी को पाया तो कुछ डेटा के साथ 23 जुलाई 2024 को भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-in) को मेल किया.

पहले भी कई कंपनियों में बग निकाल चुके हैं निलाभ

निलाभ ने बताया कि जैसे ही इस कमी के बारे में उन्होंने मेल के जरिए जानकारी दी तो माना गया कि डेटा लीक हो सकता था. ऐसे में इस बग को फिक्स करते हुए 30 जुलाई 2024 को उन्हें मेल आया और इसके बदले में निलाभ की प्रशंसा की गई. निलाभ ने बताया कि इससे पहले उन्होंने एप्पल, यूनाइटेड नेशंस, बीबीसी न्यूज़, नोकिया, यूनिवर्सिटी ऑफ टर्की आदि कंपनी में बग निकाला है. उनका नाम हॉल ऑफ फेम में दिया गया है.

अब समझें क्या होता है बग

साइबर सिक्योरिटी में बग का मतलब होता है किसी एप्लिकेशन या सॉफ्टवेर में वो कमी जिससे डेटा हैक हो सकता है. अगर बग फिक्स का मतलब समझें तो इसका मतलब यह हुआ कि जिस कमी को ढूंढा गया जिस वजह से डेटा लीक हो रहा था अब उस कमी को ठीक कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक कांड में 3 और बड़ी गिरफ्तारी, भुवनेश्वर से सभी पकड़े गए, पटना में हुई पेशी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget