एक्सप्लोरर

बिहार के दरभंगा में बिना इजाजत अंबेडकर छात्रावास पहुंचे राहुल गांधी, PM मोदी पर बरसे

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दरभंगा में कहा कि नरेंद्र मोदी ने डरकर जाति जनगणना की इजाजत दी. सरकार पर हमला करते हुए कहा ये अडानी-अंबानी की सरकार है.

Rahul Gandhi Bihar Tour: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार (15 मई, 2025) को बिहार के दरभंगा पहुंचे. वे अंबेडकर छात्रावास में एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करना चाहते थे लेकिन ऐसा करने से प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने की कोशिश की गई. इजाजत नहीं थी इसके बावजूद वे जबरदस्ती पैदल ही पहुंच गए. यहां उन्होंने छात्रों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई शक्ति रोक नहीं सकती है.

इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने नरेंद्र मोदी से संसद में कहा कि आपको जाति जनगणना करानी पड़ेगी. हमने कहा कि आपको संविधन को माथे पर लगाना पड़ेगा. नरेंद्र मोदी ने डरकर जाति जनगणना कराने की घोषणा की है. मगर वो लोकतंत्र के खिलाफ हैं. संविधान के खिलाफ हैं. जाति जनगणना के खिलाफ हैं. ये अडानी-अंबानी की सरका है. आपकी सरकार नहीं है.

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं पीछे के रास्ते से यहां आ गया. देखिए, दलित, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आदिवासी वर्ग आपके खिलाफ इस देश में आपके खिलाफ 24 घंटा अत्याचार होता है. आपको दबाया जाता है. आपको शिक्षा के सिस्टम में रोका जाता है. आपके खिलाफ पेपर लीक किया जाता है. 

आगे कहा, "हमने तीन मांगें की हैं. सबसे पहले सही तरीके से जाति जनगणना हो जो हमने तेलंगाना में किया है. दूसरी बात, हिंदुस्तान का कानून है कि प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आरक्षण होना चाहिए. ना नरेंद्र मोदी ना बिहार की सरकार उस कानून को लागू कर रही है. इसलिए हम उन पर दबाव डालेंगे. जैसे मैं यहां आया हूं… मुझे रोक नहीं पाए वैसे ही रोक नहीं पाएंगे."

अंबेडकर छात्रावास में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप 90 परसेंट हो. आप अपनी ताकत समझो. आपको भटकाकर, दबाकर, डराकर, इधर-उधर करके रोका जाता है. इस देश में आपके लिए कोई जगह नहीं है. 

उन्होंने अपनी तीसरी मांग के बारे में कहा, "एससी-एसटी को लेकर जो प्लान है, जो आपका पैसा है, जो आपको नहीं दिया जाता है, आपको वो दिया जाना चाहिए. यह तीन चीज मैं आपसे कहने आया था. आप एक बात समझिए बिहार की पुलिस ने मुझे अभी रोकने की कोशिश की रोक नहीं पाई. इसलिए रोक नहीं पाई क्योंकि आपकी शक्ति मेरे पीछे है. इसलिए दुनिया की कोई शक्ति रोक नहीं सकती है."

यह भी पढ़ें- बिहार के शिक्षक ने बढ़ा दी टेंशन! पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया ये मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget