एक्सप्लोरर

Bihar News:बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ बिहार में धरना-प्रदर्शन, केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Bihar Protests: मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि इस धरने के जरिए हम लोगों की मांग है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दी जाए. हमले के विरोध में हिंदुओं ने आज धरना दिया है.

Protests In Bihar: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बिहार के हिंदुओं में आक्रोश व्याप्त है. इस अत्याचार के विरोध में गुरुवार को नालंदा, किशनगंज और गया में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. बिहार के गया के गांधी मैदान में आयोजित धरना कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की.

अल्पसंख्यकों पर हिंसा को लेकर सरकार से मांग 

धरना पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार और हिंसा की जा रही है, इसके खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार को बंद किया जाए. धरने पर बैठे बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान, कनाडा हो या बांग्लादेश, हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, उसी के विरोध में हिंदुओं ने आज धरना दिया.

प्रेम कुमार ने कहा कि इस धरने के जरिए हम लोगों की मांग है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दी जाए. हिंदू समाज इन हमलों को लेकर चुप नहीं बैठेगा. धरना कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर के धर्मगुरु जगदीश श्याम दास सहित युवा भाजपा नेता मनीष पंकज, विभिन्न संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई.

नालंदा जिला मुख्यालय स्थित बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर बांग्लादेश में हिंदू, जैन, सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. यह प्रदर्शन राष्ट्रीय भारतीय समाज के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया. बीजेपी जिलाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में सभी नागरिकों को सुरक्षित रखा जाता है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार बेहद चिंताजनक है. हमारी मांग है कि वहां हिंदू समुदाय के जान-माल को सुरक्षा दी जाए, जहां भी सनातनियों पर अत्याचार होगा, हम उसका विरोध करेंगे. 

'बांग्लादेश में अल्पसंख्यक पर अमानवीय अत्याचार'

धरना कार्यक्रम में शामिल डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि आज बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समाज के लोगों पर अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं. हमारे हिंदू, जैन, सिख परिवार असुरक्षित हैं. उन्होंने बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों द्वारा हिंदू धर्मगुरुओं को जेल में डालने और अन्य अत्याचारों की निंदा की. उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को इजरायल की तरह आक्रामक नीति अपनानी चाहिए और अखंड भारत के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सुपौल में पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, सड़क जाम और पत्थरबाजी के बाद लोगों पर लाठीचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget