एक्सप्लोरर

प्रिंसिपल ने प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक देने के नाम पर मांगे पैसे, छात्रों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार प्रधानाध्यापक द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक देने के नाम पर छात्रों से पैसों का डिमांड किया जा रहा है.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के सरकारी स्कूलों में इनदिनों प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक देने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली करने का काम जारी है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उजुआ सिमरटोका पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महादेव मठ के प्रधानाध्यापक चंदेश्वरी राय का छात्रों से अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

पैसे नहीं देने पर नहीं मिलने अच्छे अंक

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार प्रधानाध्यापक द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक देने के नाम पर छात्रों से पैसों का डिमांड किया जा रहा है. पैसे मिलने के बाद कुल 40 अंक की परीक्षा में 38 अंक देने की बात कही जा रही है. वहीं, पैसे नहीं देने पर केवल पासिंग मार्क्स देने की धमकी दी जा रही है.

प्रधानाध्यापक चंदेश्वरी राय छात्रों से कहते दिख रहे हैं, " ये पैसा मैं नहीं बल्कि जो शिक्षक अंक देंगे वह लेंगे. तुमलोग पहले नहीं हो जिनसे पैसे लिए जा रहे हैं. हमने भी अपने जमाने में पैसे दिए हैं." इधर, जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो वहीं, बगल में बैठे सहायक शिक्षक जगदीश राम छात्रों से कहते हैं, " सभी जगह परीक्षा ली जा रही है. हम तो परीक्षा भी नहीं ले रहे हैं. पैसे दोगे तो मनमाना नंबर मिलेगा, नहीं दोगे तो नहीं मिलेगा."

सभी विद्यालयों में की जा रही है वसूली

लगभग तीन मिनट के इस वीडियो में छात्रों ने दोनों शिक्षकों की पूरी काली करतूत कैद की है और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है. मिली जानकारी के अनुसार अवैध वसूली केवल एक ही विद्यालय नहीं बल्कि प्रखण्ड के सभी माध्यमिक विद्यालय में की जा रही है. प्रत्येक छात्र से प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक देने के नाम पर तीन सौ से पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही है.

इधर, जब इस पूरे में मामले में बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी शिक्षकों पर निश्चित रूप से कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा.

यह भी पढ़ें -

बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद तेज प्रताप ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पूछा ये सवाल नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये मंत्री हैं दागी, कुछ के खिलाफ गंभीर मामलों में दर्ज हैं केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

वीडियोज

Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget