एक्सप्लोरर

भारतीय प्रेस परिषद ने बुद्धिनाथ झा की मौत पर लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और बिहार के DGP से मांगी रिपोर्ट

बुद्धिनाथ झा का शव 13 नवंबर को बेनीपट्टी-बसैठ एसएच-52 के पास उरेन गांव से बोरे में बंद मिला था. 23 वर्षीय बुद्धिनाथ झा 9 नवंबर की रात से गायब था. छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

पटनाः आरटीआई एक्टिविस्ट और बेनीपट्टी बाजार के लोहिया चौक निवासी चंद्रशेखर झा के छोटे भाई बुद्धिनाथ झा की प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या के मामले में भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने बुधवार को स्वत: संज्ञान लिया. पीसीआई ने बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी एसके सिंघल से रिपोर्ट मांगी है. एक आधिकारिक बयान में पीसीआई के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सीके प्रसाद ने पत्रकार अविनाश झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर चिंता व्यक्त. पीसीआई ने एक बयान में कहा कि मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति सीके प्रसाद ने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है.

पुलिस ने छह लोगों को किया है गिरफ्तार

पुलिस ने बुद्धिनाथ झा की हत्या का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस का कहना था कि प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है. बेनीपट्टी के डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी थी. एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. टेक्निकल टीम का भी सहयोग लिया गया है जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मगध विश्वविद्यालय के VC ने किया 30 करोड़ की सरकारी राशि का दुरुपयोग, बताते थे कुछ और करते थे कुछ

पुलिस का कहना था कि जांच और गिरफ्तारी के बाद घटना में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है. पहले एक महिला पूर्णकला देवी की गिरफ्तारी की गई. इसके बाद रोशन कुमार साह, बिट्टू कुमार पंडित, दीपक कुमार पंडित, पवन कुमार पंडित और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला पूर्णकला देवी के साथ पवन का जबरदस्ती वाला प्रेम था जबकि बुद्धिनाथ झा के साथ महिला ने प्रेम की बात स्वीकार कर ली है. ये सभी पूर्व में आस्था नाम की संस्था में एकसाथ काम करते थे. बाद में सभी अलग हो गए लेकिन इसी दौरान रोशन का बुद्धिनाथ के साथ अनबन हो गया.

बुद्धिनाथ झा ने अबतक सिर्फ एक ही आरटीआई किया

हालांकि डीएसपी ने दोनों के बीच किसी तरह का लेनदेन की बात को नकार दिया था. पुलिस ने कहा था बुद्धिनाथ झा ने अभी तक एक आरटीआई किया था. उस आरटीआई से कुछ पर कारवाई और कुछ पर फाइन हुआ था. उन्होंने बुद्धिनाथ झा को पत्रकार मानने से इनकार करते हुए कहा कि हमने कभी पत्रकारिता करते हुए उसे नहीं देखा है. बता दें कि बेनीपट्टी बाजार के लोहिया चौक निवासी चंद्रशेखर झा के छोटे भाई बुद्धिनाथ झा का शव 13 नवंबर को बेनीपट्टी-बसैठ एसएच-52 के पास उरेन गांव से बोरे में बंद बरामद हुआ था. 23 वर्षीय बुद्धिनाथ झा 9 नवंबर की रात से गायब था.

यह भी पढ़ें- हेरा शहाब से ज्यादा चर्चा थी उनके पिता की शादी, शहाबुद्दीन ने हिना से किया था प्रेम विवाह, एक ही कॉलेज में पढ़ते थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget