एक्सप्लोरर

जिस सीट से मुस्लिम कैंडिडेट उतारेगी RJD वहां क्या करेंगे प्रशांत किशोर? PK ने दे दिया 'H' वाला फॉर्मूला

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर आरा में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देंगे. इसी से जुड़े सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि वह 2025 के विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका देंगे. एक तरफ पीके के इस बयान से जहां लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी की टेंशन बढ़ सकती है ऐसे में सवाल यह भी है कि जिस सीट से आरजेडी (RJD) मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट देगी वहां पीके कौन सा फॉर्मूला अप्लाई करेंगे? सोमवार (02 सितंबर) को एक दिवसीय दौरे पर आरा पहुंचे प्रशांत किशोर ने इसका जवाब दे दिया.

प्रशांत किशोर आरा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने एच (हिंदू) फॉर्मूले की बात कर दी. पीके ने कहा कि हमने आरजेडी को लेकर दूसरी बात कही है. हमने यह कहा कि 30 वर्ष से जिस समाज के वोट से अपना लालटेन जला रहे हैं, जिस समाज के ये हिमायती बनने की कोशिश कर रहे हैं, दावा करते हैं, उसके लिए इन्होंने कुछ नहीं किया. हम चुनौती देते हैं, तुम बता दो कि जो तुम 40 सीट दोगे हम वहां पर मुस्लिम उम्मीदवार छोड़ देंगे, वहां हम हिंदू लड़ा देंगे.

'जिस समाज की जितनी हिस्सेदारी, उतनी उनकी भागीदारी'

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने कोई मुसलमानों के नजरिया से नहीं कहा है. जन सुराज का फॉर्मूला है. जन सुराज केवल काबिल आदमी को चुनाव लड़ाएगा हमारे लिए काबिलियत पैमाना है. बिहार में काबिल तो लाखों लोग हैं उसमें से किस समाज के कितने काबिल लोगों को लिया जाए उसके लिए फॉर्मूला बनाया गया. जिस समाज के लोगों की जितनी हिस्सेदारी है उतनी उनकी भागीदारी होगी. उसके हिसाब से मुसलमानों की आबादी अगर 18 परसेंट है तो करीब-करीब 40 काबिल आदमी को लड़ना चाहिए.

पीके ने आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये चुनौती स्वीकार कर के तो दिखाएं पहले. जहां सबसे ज्यादा मुसलमान होता है वहां जाकर यह लोग चुनाव लड़ते हैं. इनके भाई जहां से चुनाव लड़े थे उस क्षेत्र में जाकर देखिए कितने मुसलमान हैं. आरजेडी का जो बड़ा नेता है वह खोजता है कि यहां मुसलमान कितने हैं ताकि हमें मुफ्त का वोट मिल जाए. कटिहार एक जिला है. कटिहार में 47 परसेंट मुसलमान हैं. वहां आरजेडी ने कभी एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया. यह तो मुसलमान को बेवकूफ बनाते हैं. जहां मुसलमान की आबादी है वहां टिकट नहीं देंगे, जहां मुसलमान की आबादी नहीं है वहां टिकट दे देंगे और वो हार जाएगा. जहां मुसलमानों की आबादी होगी वहीं ये लोग चुनाव लड़ते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'जातीय जनगणना से कौन इनकार करेगा, ये लालू यादव की...', RSS के बयान पर तेजस्वी यादव का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget