एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले- बिहार में एक MP नहीं जिता पा रहे, देश का प्रधानमंत्री कैसे बनाएंगे?

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने लालू यादव की पार्टी आरजेडी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को लगता होगा कि आरजेडी बहुत बड़ा दल है जबकि ऐसा नहीं है.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी आरजेडी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज लोकसभा के 543 सांसदों में से आरजेडी के जीरो सांसद हैं. बिहार में लोगों को लगता होगा कि आरजेडी बहुत बड़ा दल है, लेकिन चुनाव की समझ हमको भी है. पिछले 10 सालों में हमने भी यही काम किया है. 

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले विधानसभा में कुछ परिस्थितियां बन गई जिसके चलते उनके 20-30 विधायक ज्यादा जीत गए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा- ''अगर कोई अपने घर के बाहर प्रधानमंत्री की कुर्सी और उनका पोस्टर लगा दे तो इसका क्या मतलब है ? कल को अमेरिका के राष्‍ट्रपति की कुर्सी पर कोई किसी बैठा दें तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप अमेरिका के राष्‍ट्रपति बन जाएंगे.'' 

'आरजेडी का खुद का ठिकाना नहीं है'

उन्होंने कहा कि आज आरजेडी का खुद का ठिकाना नहीं है और वो देश का प्रधानमंत्री कैसे बनाएंगे? आरजेडी की राजनीतिक ताकत बस इतनी सी है कि वो अपना एक सांसद आज बिहार में जिता नहीं पा रहे हैं. तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि देश की जनता बेवकूफ नहीं है. आरजेडी जैसी पार्टी हर राज्य में है. आज बिहार में आरजेडी की कोई ताकत नहीं है. 

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बीते साल 2 अक्टूबर से बिहार के विभिन्न जिलों में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं.फिलहाल समस्तीपुर में स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा स्थगित है. बावजूद वह राजनीति को लेकर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं. बता दें कि साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होना है, इसे लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है. प्रशांत किशोर भी बिहार की सत्तारूढ़ दल आरजेडी और जेडीयू के खिलाफ बयानबाजी का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime News: बिहार में दिल्ली की तरह घटना! प्रेमिका की इस बात पर सनकी बना प्रेमी, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget