एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: सीएम नीतीश से प्रशांत किशोर की क्यों है नारागजी? PK बोले- मुख्यमंत्री की नैया '3S' ले डूबेगा

Prashant Kishor attacks Nitish Kumar: प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अधिकारियों का राज है. सेवा निवृत्ति अधिकारी बिहार के भाग्य विधाता बन बैठे हैं.

Prashant Kishor: दो अक्टूबर को जन सुराज के नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पार्टी की घोषणा करने वाले हैं. इससे पहले रविवार को उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी पार्टी का रोडमैप और सीएम नीतीश पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि 'नीतीश जी को हम नहीं लाए थे नीतीश कुमार को 2005 में बिहार की जनता लेकर आई थी. इस बिहार में हमने नारा दिया कि बिहार में बाहर हो नीतिशे कुमार हो. आज हम उसके विरोध में क्यों खड़े हैं? यह जायज सवाल है. 2014 के नीतीश कुमार 2024 के नीतीश कुमार में जमीन आसमान का अंतर है.

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के ताबूत के आखिरी तीन तीर उन्हें ले डूबेगा. नीतीश कुमार को ट्रिपल S ले डूबेगा. उन्होंने वो तीन एस सर्वे, स्मार्ट प्रीपेड मीटर और शराबबंदी को बताया.

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस नीतीश कुमार के साथ में वो थे उसमें सुशासन की छवि थी. बिहार को सुधारने के प्रयास की प्रक्रिया शुरू हुई थी. आज मैं जिस नीतीश कुमार का विरोध कर रहा हूं ये वो नीतीश कुमार हैं जो जिनके लिए गांव-गांव में लोग कर रहे हैं कि बिहार में आज अधिकारियों का जंगल राज है. बिहार को कोई विधायक और मंत्री नहीं चंद अधिकारी चला रहे हैं. सेवा निवृत्ति अधिकारी को वो सलाहकार बनाकर बिहार के भाग्य विधाता वे बना बैठे हैं. पूरे बिहार को 4 अधिकारी मिलकर चला रहे हैं.

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि उस नीतीश कुमार का विरोध कर रहा हूं जिन्होंने पूरे बिहार की जनता का भविष्य 4 अधिकारी के हाथ में छोड़ दिया है. उस नीतीश कुमार का विरोध कर रहा हूं जिनकी सरकार में कोरोना के समय लाखों बच्चे, लाखों बिहार वासी सड़क पर मारे-मारे फिर रहे थे और नीतीश कुमार अपने घर से नहीं निकले.

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी के जब 42 विधायक जीतकर आए तो उन्होंने तीन चार बार मुझसे संपर्क किया और मैंने सलाह दी कि आपके 42 विधायक जीतकर आए हैं. आप मुख्यमंत्री मत बनिए. 6:00 बजे तक उनका निर्णय था कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, लेकिन बाद में वह बन गए इस कुमार का मैं विरोध कर रहा हूं. नीतीश कुमार की एक ही प्राथमिकता बची है कि किसी तरह फेविकोल लगाकर कुर्सी पर बैठे रहो. बिहार की जनता का जो हो रहा है वो होने दो.

जन सुराज के प्रत्याशी को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

वहीं, जन सुराज के नेता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल नीतीश कुमार के झोला ढोने वाले हैं. बीजेपी ने काबिल नेताओं को साइड कर नीतीश कुमार के झोला ढोने वाले को अध्यक्ष बना दिया है. आगे उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर कहा कि हम जिसे टिकट देंगे उन्हें एफिडेविट साइन करना होगा. एफिडेविट के तहत अगर चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता एक तिहाई बहुमत के साथ कभी भी यह कह दे कि यह प्रत्याशी ठीक नहीं तो उसे एफिडेविट के तहत रिजाइन करना होगा.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar News: सीएम नीतीश दिल्ली के लिए रवाना, सियासी हलचल हुई तेज

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget