एक्सप्लोरर

'बीजेपी या महागठबंधन नहीं... हम दोनों को काट कर साफ कर देंगे' प्रशांत किशोर का हमला, बताया बिहार को बदलने का 'फॉर्मूला'

Bihar Politics: प्रशांत किशोर पदयात्रा कर रहे हैं. शनिवार को जनसुराज ट्विटर हैंडल से पीके का बयान शेयर किया गया है. इसमें उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही है.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी के साथ-साथ महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है. जनसुराज के ट्विटर हैंडल से शनिवार को वीडियो पोस्ट कर बताया गया है कि पीके बीजेपी या महागठबंधन किसका वोट काटेंगे. प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें लोग बता रहे के वो यहां आए हैं तो गणना हो रहा है कि किसका वोट कटेगा. कुछ आदमी कह रहा है बीजेपी का कटेगा तो कुछ लोगों का कहना है कि महागठबंधन का कटेगा, लेकिन मैं आप लोगों को बता देता हूं कि किसका वोट काटूंगा. मैं किसी का वोट नहीं काटूंगा, हम दोनों को काटकर साफ कर देंगे. 

प्रशांत किशोर ने कहा- "उनको पता ही नहीं है कि हम उनमें से नहीं हैं जो लड़ने के लिए लड़ते हैं. हम यहां लड़ने आए हैं तो मानकर चलिए कि जीतने का खाका दिमाग में बनाकर आए हैं." एक और वीडियो पोस्ट कर पीके ने अपने बयान में कहा है कि बिहार में पिछले 25-30 वर्षों में जितना आदमी एमपी और एमएलए बना चाहे वो किसी भी दल का हो सबकी सूची बनाइएगा तो आपको पता चलेगा कि 1250 परिवार का ही लोग यहां एमपी और एमएलए बनते हैं. नए आदमी को अवसर नहीं है. जिसके पिता जी मुख्यमंत्री हैं उनका बेटा मुख्यमंत्री बनेगा. जिसके पिता जी विधायक हैं उनका ही पुत्र विधायक बनेगा. बाकी सब आदमी बेरोजगार बैठकर मजदूरी करेगा.

पीके ने बताया कैसे बदल जाएगा बिहार

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं यही बदलने के लिए निकला हूं. अगर आप में क्षमता है तो आप आगे आइए. आपके पीछे हम ताकत लगाएंगे. समाज की मदद से जीतकर आइएगा तो समाज के लिए कुछ अच्छा कीजिएगा और खुद से बिहार बदलिएगा. पीके ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने और दल बदलने से बिहार नहीं बदलेगा. बिहार तब बदलेगा जब 100 या 150 अच्छे लोग विधायक बन जाएंगे. बिहार तब बदलेगा जब पांच हजार अच्छा आदमी मुखिया बन जाएगा. लोगों से कहा कि विकल्प सही लोगों के साथ बनें ताकि फिर आपके साथ धोखा नहीं हो. जो आदमी चुनकर आए वो सही आदमी हो. समाज को नोचने के लिए नहीं बल्कि समाज को देने के लिए काम करे.

यह भी पढ़ें- Exclusive: मनोज तिवारी को देख तेजस्वी यादव को भागना पड़ा? सांसद और भोजपुरी स्टार का abp न्यूज पर खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार से सवाल, पक्ष BJP रख रही', कांग्रेस बोली- 'इससे बड़ा...'
'ज्ञानेश कुमार से सवाल, पक्ष BJP रख रही', कांग्रेस बोली- 'इससे बड़ा...'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार, महंगाई से लेकर ‘वोट चोरी’ तक सवाल
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार, महंगाई से लेकर ‘वोट चोरी’ तक सवाल
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget