एक्सप्लोरर

Prashant Kishor PC: प्रशांत किशोर बोले- लालू और नीतीश के राज में सबसे पिछड़ा राज्य रहा बिहार, अब नई सोच की जरूरत

प्रशांत किशोर ने कहा कि जो बिहार को बदलना चाहते है उन्हें आगे आने की जरूरत है. बिहार आज नीति आयोग समेत हर रिपोर्ट में हर क्षेत्र में गरीब, पिछड़ा है. बिहार को बदलना है. 

पटनाः राजनीति के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास की बात की. प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले तीन दशक तक लालू यादव (Lalu Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का राज रहा उसके बाद भी बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य है और निचले पायदान पर है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू राज 15 साल रहा. नीतीश का राज 17 साल से है. लालू राज के बारे में कहा जाता है सामाजिक न्याय का दौर था. नीतीश राज में सुशासन है, विकास हुआ लेकिन इन दोनों के 30 साल के शासनकाल के बावजूद बिहार पिछड़ा है. नई सोच की जरूरत है. जो बिहार को बदलना चाहते है उन्हें आगे आने की जरूरत है. बिहार आज नीति आयोग समेत हर रिपोर्ट में हर क्षेत्र में गरीब, पिछड़ा है. बिहार को बदलना है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: एक बार फिर JDU विधायक गोपाल मंडल का वीडियो वायरल, नेहा कक्कड़ के गाने 'अब तो होश ना खबर है' पर नाचे

अभी राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहा: पीके

पार्टी की घोषणा को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति पार्टी बनाने की घोषणा आज मैं नहीं करूंगा. 17,500 हजार लोगों को चिह्नित किया हूं. उनसे मिलने वाला हूं. तीन दिन में डेढ़ सौ लोगों से मिला हूं. अभी राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहा. जो लोग बिहार को समझते हैं. बिहार की समस्या को समझते हैं. उनको एकजुट करने की जरूरत है. तीन दिनों में बड़ा अनुभव मिला है. 

एक ईंट मेरी, एक ईंट आपकी

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को समझने वालों से मिल रहा हूं. कई लोगों से मिला हूं. साथ मिलकर काम करेंगे. बिहार के लोगों से मिलना है. आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना है. मेरी जन सुराज की परिकल्पना को जमीन पर उतारना है. पार्टी बनाऊंगा भी तो वह सिर्फ मेरी पार्टी नहीं होगी. जो लोग मेरे साथ जुड़ेंगे वह उनकी भी पार्टी होगी. एक ईंट मेरी होगी और एक ईंट उनकी होगी.

बिहार में सक्रिय रहना है अब

पीसी के दौरान आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि 17-18 हजार लोगों को चिह्नित किया हूं जिनको पता है बिहार की समस्या क्या है. कैसे बिहार को बदला जाएगा. उनके साथ काम करना है. पटना में दो साल पहले पीसी कर अपनी बात रखी थी. दो साल यहां से गायब हो गया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बिहार में सक्रिय रहना है.

यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, जंगल में उठा ले गए पांच दरिंदे, लड़की की स्थिति गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget