एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'प्रशांत जी, प्रशांत जी...', मुसलमानों के आरक्षण पर सवाल सुनते ही ये क्या बोल गए PK?

Prashant Kishor Statement: रविवार को पटना के ज्ञान भवन में जन सुराज के एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था. जानिए पीके ने क्या कुछ कहा है.

Prashant Kishor Reaction on Muslim Reservation: कई राजनीतिक पार्टियों के सलाहकार रह चुके जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद पॉलिटिक्स में एंट्री मार चुके हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वो दमखम के साथ सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने वाले हैं. इस बीच प्रशांत किशोर के एक बयान से बिहार में सियासी तूफान उठ गया है. उन्होंने मुसलमान के आरक्षण को लेकर बीते रविवार (14 जुलाई) को एक बयान दिया है.

रविवार को पटना के ज्ञान भवन में जन सुराज के एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर पहुंचे थे. उनके (पीके) डिजिटल साथियों की कितनी भूमिका रही है और मुसलमानों के सियासी हालात के विषय पर यह कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम के बाद जब वह बाहर निकले तो पत्रकारों ने सवाल पूछा, "प्रशांत जी मुसलमानों के आरक्षण को लेकर क्या कहेंगे, आपको लोगों ने एनआरसी में भी सुना है, आपने अपनी बात रखी थी." इस सवाल को सुनकर पहले तो प्रशांत किशोर चुप रहे, फिर दोबारा सवाल पर कहा कि मुसलमानों को इस झगड़े में मत डालिए.

इस दौरान आगे फिर पत्रकार ने सवाल किया कि इस पर कुछ तो बोलिए. हम लोगों ने दो घंटा आपके कार्यक्रम को सुना है. प्रशांत जी... प्रशांत जी करते हुए पत्रकार चिल्लाते रहे लेकिन उन्होंने (पीके) बहुत ज्यादा कुछ इस पर नहीं कहा और वे फिर आगे बढ़ गए.

विधानसभा चुनाव में क्या है पीके की तैयारी?

दो दिन पहले प्रशांत किशोर ने अपने अभियान के दौरान दिए गए भाषण में कहा था कि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से 75 मुसलमान को टिकट दिया जाएगा. 40 महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया जाएगा. अब जब पटना में मुसलमान को आरक्षण देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे किनारा कर लिया.

बता दें कि मुसलमानों को आरक्षण देने का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी जमकर गर्माया था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस धर्म के आधार पर मुसलमान को आरक्षण देने की बात कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उस वक्त कहा था कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करके अति पिछड़ा और पिछड़ों का हक छीन रही है. हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद यह मामला ठंडा हो गया, लेकिन प्रशांत किशोर ने जैसे ही मुसलमान को अधिक टिकट देने की बात की तो अब फिर मुसलमानों के आरक्षण का मुद्दा उठने लगा है.

दरअसल, प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी का गठन करने वाले हैं. इसकी रूपरेखा उन्होंने तैयार कर ली है. वह 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान चला रहे हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों के गांवों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. अब देखना होगा कि 2025 में वह कितने कामयाब होते हैं.

यह भी पढ़ें- '...तो विशेष दर्जा की बात कहां से की जा रही?', मांझी और JDU को राजीव प्रताप रूडी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget