एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विपक्षी एकता पर जरा प्रशांत किशोर को सुनिए, सच हुई ये बात तो बिगड़ जाएगा CM नीतीश का 'मिशन'!

Opposition Parties Meeting: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं या प्रधानमंत्री का चेहरा बन जाएं, सच्चाई ये है कि बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं है.

समस्तीपुर: राजधानी पटना में सीएम आवास पर शुक्रवार (23 जून) को विपक्षी दलों की बैठक हुई. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अध्यक्षता की जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री तक पहुंचे थे. सबका मिशन एक ही कि कैसे 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ रणनीति तैयार कर लड़ाई लड़ी जाए. एक तरफ नीतीश कुमार अपने मिशन में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक पर बड़ा हमला किया है. अगर पीके की बात सच हुई तो सीएम नीतीश का मिशन बिगड़ सकता है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर और तीर छाप के बटन पर अब कोई चुनाव जीतने वाला नहीं है. जेडीयू जो दल है वो नहीं बचने वाला है. नीतीश कुमार ने स्वयं मान लिया है कि उनके चेहरे पर एक भी वोट नहीं मिलने वाला है. आज जेडीयू के बैनर तले राजनीति करने वाले लोग समझ रहे हैं कि धीरे-धीरे जेडीयू की नाव डूब रही है. 

'जैसे-जैसे चुनाव आएगा पार्टी का बचना मुश्किल हो जाएगा'

नीतीश कुमार की पार्टी पर हमला करते हुए पीके ने कहा कि आज जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है. बड़ी संख्या में जेडीयू में जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि जब नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं पड़ेगा, जेडीयू का संगठन है नहीं तो उनका क्या होगा. चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा जेडीयू के नाम की पार्टी का बचना और उस पार्टी के नाम पर वोट पड़ना बहुत मुश्किल दिखता है.

पीके बोले- बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं या प्रधानमंत्री का चेहरा बन जाएं, सच्चाई ये है कि बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं है. बिहार की जनता यह भी देखेगी कि नीतीश कुमार नेता होने के नाते, सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते, राजनीतिक कार्यकर्ता आपने समाज के लिए काम क्या किया है?

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: विपक्ष एक होकर लड़ेगा तो BJP को कितनी सीट आएगी? अखिलेश प्रसाद सिंह ने कर दी 'भविष्यवाणी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget