एक्सप्लोरर

Nitish Kumar को किस बात का डर? 'जो पिएगा मरेगा' वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने बताया- CM ऐसा क्यों बोल रहे

Prashant Kishor And Nitish Kumar: शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. जन सुराज पदयात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण से शिवहर जाने के क्रम में उन्होंने बताया कि वो ऐसा क्यों बोल रहे.

पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर घमासान जारी है. शुक्रवार को सदन के चौथे दिन भी सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा जारी रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से इस्तीफे की लगातार मांग की जा रही. इधर, शुक्रवार को एक बार फिर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सीएम नीतीश पर हमला बोला. प्रशांत किशोर ने नीतीश के जो पिएगा वो मरेगा वाले बयान पर कहा कि ये उनका अहंकार बोल रहा. साथ ही प्रशांत किशोर ने इस अहंकार के पीछे की वजह भी बताई कि आखिर नीतीश कुमार ऐसा क्यों बोल रहे.

नीतीश कुमार को किस बात का डर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण से शिवहर जाने के क्रम में प्रशांत किशोर ने जिहुली उत्तरी पंचायत में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि महिलाओं ने उन्हें वोट दिया है तो मैं शराबबंदी लागू करूंगा. नीतीश ने शराबबंदी लागू कर दी. आज राज्यों में आपको शराब की दुकानें तो नजर नहीं आएंगी, लेकिन आपको हर जगह होम डिलीवरी करता हुआ कोई ना कोई नजर आ जाएगा. अभी छपरा में 40 मौत हो गई और वो बोल रहे हैं 'जो पियेगा वो मरेगा'. आज उनका यह अहंकार इस बात से आ रहा है कि वो जानते हैं कि जनप्रतिनिधियों के अंदर से डर खत्म हो गया है कि काम नहीं करेंगे तो बिहार के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे और वो चुनाव हार जाएंगे.

सीएम के बयान पर घेराव

बता दें कि गुरुवार को बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 40 के आसपास लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा सीवान और बेगूसराय से भी मौत के आंकड़े आ रहे. नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने से मना करते हुए कहा था कि शराब गंदी चीज है. जो पिएगा वो मरेगा ही. सीएम के इस बयान पर विपक्ष लगातार उनका घेराव कर रहा. बीजेपी एक ओर उनसे इस्तीफे की मांग करती नहीं थक रही वहीं प्रशांत किशोर ने भी 48 घंटे में शराबबंदी कानून वापस लेने की मांग की थी और आज उसी बयान को नीतीश कुमार का अहंकार बता रहे.

प्रशांत किशोर ने कहा कि "मुझे अफसोस है कि मैंने 2014-15 में नीतीश कुमार की मदद की है. मैं उस नीतीश कुमार को जनता हूं जिसने वाजपेयी सरकार से रेल दुर्घटना पर इस्तीफा दे दिया था. नीतीश कुमार कोरोनाकाल में बिहार के हजारों लोगों के मर गए. बिहार के लड़के पैदल चलकर घर लौटें और ये अपने बंगले से बाहर नहीं निकलें. नीतीश कुमार आज 50 लोगों की मृत्यु पर हंस रहे हैं और कह रहे हैं. जो पिएगा वो मरेगा ही. ऐसे अहंकारी और असंवेदनशील व्यक्ति का नाश निश्चित है. उनका बयान मानवता के नाम पर धब्बा है.

यह भी पढ़ें- Liquor ban in Bihar: विधानसभा में सीएम नीतीश क्यों कहा शराबियों के मरने पर नहीं मिलेगा मुआवजा? जानिए सदन में क्या हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget