एक्सप्लोरर

Liquor ban in Bihar: विधानसभा में सीएम नीतीश क्यों कहा शराबियों के मरने पर नहीं मिलेगा मुआवजा? जानिए सदन में क्या हुआ था

Bihar News: शराबियों के मरने पर मुआवजा को लेकर बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर बिहार की राजनीति में हंगामा अभी भी जारी है.

पटना: बिहार में अभी शराब के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है. छपरा में अभी तक जहरीली शराब से 60 लोगों की मौत ( Saran Hooch Tragedy) हो चुकी है. इसको लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है और आरोप लगा रहा है. वहीं, इन सब के बीच शराबियों के मरने पर मुआवजा को लेकर अब बहस शुरू हो गई है. हालांकि सीएम नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) सदन में भी ये स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसे मामलों में कोई मुआवजा नहीं मिलेगा. इसके पीछे सीएम अपना तर्क भी रख रहे हैं. आइये जानते हैं मुआवजा नहीं दिए जाने के पीछे क्या कारण है.


सरकार और विपक्ष आमने- सामने 

छपरा में जहरीली शराब से मौत के मामले पर सरकार और विपक्ष आमने- सामने है. दोनों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है. विपक्ष इस घटना के बाद विपक्ष बिहार में शराबबंदी को फेल बता रहा है. इसको घटना में मरने वालों को मुआवजा दिए जाने की बात कह रहा है. इसको लेकर सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तकरार भी देखने को मिला. लेकिन सरकार इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है. सीएम नीतीश कुमार सदन में कह चुके हैं कि शराब से मरने वालों को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा. 

नीतीश कुमार का है क्लियर स्टैंड 

सीएम नीतीश कुमार पहले भी कई बार शराब से मरने वालों को कोई मुआवजा नहीं दिए जाने की बात कह चुके हैं. नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार में 2016 से शराबबंदी है. ऐसे में शराब बेचना और पीना दोनों बिहार में अपराध है, जो पिएगा वो तो मरेगा ही, ये तो एक उदाहरण है. ये बयान नीतीश कुमार इन दिनों कई बार दे चुके हैं. इसके साथ ही वो लोगों से अपील करते हैं कि बिहार में सालों से शराबबंदी है तो कुछ लोग गड़बड़ी कर देते हैं. इससे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. वहीं, नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर बिहार में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. कुछ दिन पहले ही जेडीयू के कार्यक्रम में एक बार फिर उन्होंने स्पष्ट किया था कि शराबबंदी नहीं हटने वाला है. इसको लेकर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
 
2016 से शराबबंदी कानून लागू

बता दें कि बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद सूबे में जहरीली शराब का कहर नहीं थम रहा है. 6 साल में अब तक 202 लोगों की जहीरीली शराब पीने की वजह से मौत हो चुकी है. बिहार में जहीरीली शराब पीने की वजह से सबसे ज्यादा 2021 में 90 मौतें हुई थी. राज्य में 2020 में, 2019 में 9, 2018 में 9, 2017 में 8 और 2016 में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 2022 में अब तक 67 लोग जहरीली शराब पीने की वजह से मारे गए हैं. अधिकांश मौतें गोपालगंज, छपरा, बेतिया और मुजफ्फरपुर जिले में हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब कांड की जांच करेगी SIT, छपरा में अब तक 49 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget