एक्सप्लोरर

PK का मिशन 2025! आज से 'बिहार बदलाव यात्रा' पर प्रशांत किशोर, सिताबदियारा से होगी शुरुआत

Prashant Kishor: पीके की यह यात्रा 120 दिन तक चलेगी और राज्य की सभी 243 विधानसभा सीट तक जाएगी. बिहार चुनाव को लेकर यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है.

Prashant Kishor Bihar Badlav Yatra: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों की तैयारियां चल रही हैं. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पीछे नहीं हैं. पार्टी में सियासी गतिविधियां तेज हैं. पीके 'मिशन 2025' को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. इस बीच प्रशांत किशोर आज (मंगलवार) से 'बिहार बदलाव यात्रा' की सिताबदियारा से शुरुआत करने जा रहे हैं.

इससे पहले दो अक्टूबर 2022 से जन सुराज पदयात्रा के जरिए वे लगभग दो साल बिहार का एक राउंड लगा चुके हैं. इस बार यात्रा का नाम 'बिहार बदलाव यात्रा' है. इस यात्रा के जरिए सूबे का दौरा करेंगे. बिहार चुनाव को लेकर यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. 

जनता के बीच जाएंगे… जनसभा को करेंगे संबोधित

पीके की यह यात्रा 120 दिन तक चलेगी और राज्य की सभी 243 विधानसभा सीट तक जाएगी. यात्रा की शुरुआत आज (20 मई, 2025) छपरा से हो रही है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा से पीके अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. हर दिन 2-3 विधानसभा क्षेत्रों में प्रशांत किशोर जाएंगे. बिहार को लेकर उनकी पार्टी की क्या सोच है? क्या विजन है? क्या रोडमैप है? यह जनता को बताएंगे. जनसभा को भी संबोधित करेंगे. वोट की अपील करेंगे. यात्रा के दौरान हर सीट पर जनसंपर्क जुटाएंगे. 

हाल ही पीके की ओर से कहा गया था कि यात्रा का उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना, भूमि सर्वे और दलित महादलित समाज के विकास के मुद्दों पर किए गए कथित धोखे को उजागर करना भी है. पिछले 35 सालों से बिहार में जेपी के अनुयायियों की सरकार है लेकिन उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया है. व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को फिर से जगाने के लिए वे जेपी की जन्मस्थली से यात्रा शुरू कर रहे हैं. 

पीके पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं उनकी पार्टी सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी. चुनाव से पहले न चुनाव के बाद गठबंधन होगा. हाल ही में हुए बिहार विधानसभा के उपचुनावों में जन सुराज बुरी तरह हारी थी. चारों सीटों पर हार मिली थी. हालांकि दमखम के साथ एक बार फिर से जुट गए हैं. माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होगा. महागठबंधन का मुकाबला एनडीए से है, लेकिन पीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया जाए इस कोशिश में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- तरक्की की ओर बिहार! अब तक 1522 स्टार्टअप रजिस्टर्ड, नीतीश सरकार ने दिए 62.50 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget