एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर ने अपने लिए क्यों चुनी ब्राह्मण बहुल सीट? समीकरण से समझें PK का प्लान

Prashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर करगहर या राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं. करगहर ब्राह्मण बहुल है सीट होने के साथ-साथ पीके की जन्मभूमि भी है.

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने वैसे तो चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, ऐलान किया है कि अगर वह चुनावी मैदान में आते भी हैं तो या करगहर (रोहतास) विधानसभा सीट से या फिर राघोपुर (वैशाली) सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. पीके ने ये दो सीटें इसलिए चुनीं क्योंकि करगहर उनकी जन्मभूमि है और राघोपुर उनकी कर्मभूमि. 

दरअसल, राघोपुर तेजस्वी यादव की सीट है और लालू प्रसाद यादव का गढ़ मानी जाती है. यहां से पहले लालू यादव, फिर राबड़ी देवी और अब तेजस्वी यादव जीतते आए हैं. प्रशांत किशोर पहले भी यह कह चुके हैं कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो तेजस्वी यादव के खिलाफ ही, वरना दूसरी जगह से लड़ने का कोई मतलब नहीं. 

करगहर विधानसभा क्षेत्र का समीकरण
करगहर सीट ब्राह्मण बहुल है. यहां के मौजूदा कांग्रेस विधायक (संतोष मिश्रा) भी ब्राह्मण हैं. प्रशांत किशोर का जन्म इसी क्षेत्र में हुआ था और वह ब्राह्मण समुदाय से ही आते हैं. करगहर सीट का जातीय समीकरण केवल ब्राह्मणों तक सीमित नहीं है. यहां कुर्मी, कोइरी और अनुसूचित जाति के मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं. पीके का यह कदम न केवल ब्राह्मणों को आकर्षित कर सकता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि वह अन्य समुदायों के साथ भी खड़े हैं. 

करगहर सीट के चुनावी नतीजे 
करगहर विधानसभा साल 2010 से आई. 2010 में इस सीट पर जनता दल के रामधनी सिंह जीतकर आए थे. इसके बाद 2015 में जनता दल के ही वशिष्ठ सिंह ने यहां से चुनाव जीता. साल 2020 के चुनाव में कांग्रेस के ब्राह्मण नेता संतोष कुमार मिश्रा यहां से विधायक बने.

राघोपुर विधानसभा सीट का समीकरण
राघोपुर पहले भी यादव बहुल सीट थी और आज भी है. इस सीट का इतिहास यह है कि यहां से दो मुख्यमंत्री और एक उप मुख्यमंत्री जीतकर आए. दिलचस्प बात यह है कि तीनों एक ही परिवार से हैं, यानी- लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव. 2010 के चुनाव को छोड़कर बाकी सभी चुनावों में यहां लालू परिवार का दबदबा रहा है. 

बहरहाल, राघोपुर और करगहर, दोनों ही सीटें महागठबंधन के कब्जे में हैं. रोघोपुर आरजेडी तो करगहर कांग्रेस के पास है. ऐसे में प्रशांत किशोर के इनमें से किसी भी एक सीट पर चुनाव लड़ने से मुकाबला कड़ा हो सकता है. 

राघोपुर सीट के चुनावी नतीजे 
साल 1995 से लेकर अब तक के इतिहास की बात करें तो यहां लालू प्रसाद यादव जीते. फिर 2000 से लेकर 2010 तक राबड़ी देवी विधायक रहीं. साल 2010 में जेडीयू के सतीश यादव ने पहली बार आरजेडी को हराकर जीत हासिल की. हालांकि, अगले ही चुनाव 2015 में बेटे तेजस्वी यादव ने हार का बदला ले लिया और 10 साल से इस सीट पर विधायक हैं. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget