एक्सप्लोरर

MLC Election: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की 'गुगली' में कैसे आउट हुई बीजेपी और महागठबंधन, PK ने बताया सब कुछ

Prashant Kishor Statement: जन सुराज समर्थित एमएलसी उम्मीदवार अफाक अहमद की जीत हुई है. इस जीत पर गुरुवार को प्रशांत किशोर ने बीजेपी और महागठबंधन पर हमला बोला.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के 187वें दिन गुरुवार को सारण में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बीजेपी (BJP) और महागठबंधन (Mahagathabandhan) पर निशाना साधा. उन्होंने एमएलसी उम्मीदवार (Mlc Election) अफाक अहमद (Afaq Ahmed) की जीत कहा कि जन सुराज कोई दल नहीं है, तो लोग कहते थे कि जब दल बना नहीं है तो व्यवस्था कैसे बदलेगी? आज आप सबने देखा कि सारण निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र (Saran Election) में जो जीत हुई है उसमें वोट किसको मिला है. बीजेपी और महागठबंधन दोनों दल साफ हो गए हैं. बीजेपी कह रही है कि महागठबंधन का वोट कटा है और महागठबंधन वाले कह रहे हैं कि बीजेपी का वोट कटा है. जन सुराज कोई वोट कटवा नहीं है. पहले ही कह चुके हैं न बीजेपी का वोट काटेंगे और न महागठबंधन का वोट काटेंगे, दोनों दलों को जनता खुद ही काट कर साफ कर देगी.

'अफाक अहमद किसान के लड़के हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों को जन सुराज पदयात्रा में समझा रहे हैं कि वोट अपने बच्चों के भविष्य पर देना है और हमने कुछ नहीं किया है लेकिन दोनों दल शिक्षक निर्वाचन चुनाव में हुई हार से घबराई हुई है. जितना हमको चुनाव लड़वाने का अनुभव है उससे हम बता रहे हैं कि जनता एक दम त्रस्त हो गई है. कोई उसकी सुनने वाला नहीं है. पदयात्रा के दौरान लोग हमसे कहते हैं कि जाति पर वोट पड़ता है. पूरे देश में हिन्दू-मुसलमान हो गया है लेकिन अफाक अहमद किसान के लड़के हैं और मुस्लिम समाज से आते हैं. उन्होंने चुनाव में एक रुपया भी खर्च नहीं किया. 

वोट जन सुराज के नाम पर मिला- प्रशांत किशोर

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि चंपारण बीजेपी का गढ़ है. सीवान, छपरा, गोपालगंज आरजेडी का गढ़ है. किसान के लड़के के आगे दोनों गढ़ ढह गए. ये साधारण बात नहीं है. इस निर्वाचन में सामान्य व्यक्ति वोट नहीं देता है, वोट इसमें वही देता है जिसको चुनकर आपने मतदाता बनाया है. आरजेडी और बीजेपी ने मतदाता बनाया लेकिन लेकिन वोट जन सुराज के नाम पर मिला.

'पूरे बिहार में जाति की गणना हो रही है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में लोग जाति-धर्म देखकर अपने किस्मत को दांव पर लगाते हैं. आज आपने जाति को देखकर वोट किया तो आज पूरे बिहार में जाति की गणना हो रही है.  लोकतंत्र में आप जनता जनार्दन जिस जरूरी चीजों के लिए वोट करते हैं, वो आपको देर ही सही मिलती तो है. आपने बीजेपी को राम मंदिर के नाम पर वोट दिया, आज अयोध्या में राम मंदिर बन ही रहा है. 

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अर्जी में की ये मांग, तमिलनाडु मामले में यूट्यूबर की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget