एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: विपक्षी एकता पर 'नीतीश फॉर्मूला' को लेकर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, कहा- सुलझने वाला नहीं है पेंच

Prashant Kishor News: इन दिनों प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं. वहीं, शनिवार को विपक्षी बैठक को लेकर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने समस्तीपुर में शनिवार को विपक्षी बैठक को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में 2019 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. अब तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार घोषणा कर दें कि कांग्रेस बिहार में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस इस पर मान जाए. साथ में बैठकर प्रेसवार्ता करने से विपक्षी एकता अगर होनी होती तो 10 साल पहले हो गई होती. नेताओं के आपस में मिलने से विपक्षी एकता नहीं हो सकती है. मैंने भी इस क्षेत्र में 8 से 10 सालों तक काम किया है.

सीएम नीतीश को दी सलाह

प्रशांत किशोर ने कहा ऐसा तो नहीं है कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस को कह दिया कि वो उन्हें पश्चिम बंगाल में लड़ने के लिए जगह दे देंगी. कांग्रेस ने भी नहीं कहा कि हम ममता बनर्जी के भरोसे वेस्ट बंगाल छोड़ देंगे. नीतीश कुमार जो विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं वो बिहार का ही फार्मूला जारी कर दें कि कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू कितने सीटों पर लड़ेगी? महागठबंधन में बाकी अन्य जो सहयोगी दल हैं वो कितने सीट पर चुनाव लड़ेगी? कम्युनिस्ट पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी? बिहार में ये फार्मूला जारी कर देंगे. इसके बाद आप दूसरे राज्यों में जाएंगे तब जाकर दूसरे दल के लोग आपको गंभीरता से लेंगे.

'सीपीआई एमएल का स्ट्राइक रेट ज्यादा है'

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि विपक्षी एकता में होता ये है कि हर आदमी कहता है कि मैं अपनी ताकत पर चुनाव लड़ूंगा. दूसरे व्यक्ति को कहता है कि आप आपस में मिल जाएं. सीपीआई एमएल का स्ट्राइक रेट बिहार में नीतीश कुमार से ज्यादा है. नीतीश कुमार की पार्टी एक सौ दस सीटों पर लड़कर 42 सीटें जीती. वहीं, सीपीआई एमएल 17 सीटों पर लड़कर 12 जीती है, उस हिसाब से सीपीआई एमएल को ज्यादा एमपी की सीट मिलनी चाहिए. क्या नीतीश कुमार अपनी सीटें छोड़ देंगे? बात तब बनेगी न, जब आप में त्याग करने की क्षमता हो.

तेजस्वी यादव को लेकर बोले पीके

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव बोल रहे हैं यहां हम लोगों के लिए छोड़ दीजिए. सीपीआई एमएल मान जाए तब जाकर विपक्षी एकता की बात होगी. अपने घर में ठिकाना है नहीं और पूरी दुनिया में घूम रहे हैं.  एकता सिर्फ आपस में बैठने से नहीं होती है. एकता के लिए जरूरी है कि विचारधारा के स्तर पर बात हो, नैरेटिव हो, चेहरा हो, आंदोलन हो और जमीन पर काम हो तब जाकर एकता होगी.

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting in Patna: शिमला बैठक से पहले तेज प्रताप को सताया डर, कहा- बीजेपी कर सकती है ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget