एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार की चुनावी स्ट्रेटजी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- 'वोट BJP को पड़े या RJD को...'

Prashant Kishor Statement: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा के दौरान लगातार राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, बुधवार को समस्तीपुर में उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) समस्तीपुर में बुधवार को सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम को पता है कि बिहार में वोट चाहे बीजेपी (BJP) को पड़े, आरजेडी (RJD) को पड़े या कांग्रेस (Congress) को लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सिर्फ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही बैठते हैं, इस बात को लेकर नीतीश कुमार के मन में अहंकार आ गया है, ये एक बड़ी परेशानी है. इससे बिहार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के समय हजारों लोगों की मृत्यु हो गई और हजारों युवा परेशान थे, लेकिन नीतीश कुमार अपने बंगले से भी नहीं निकले.

'केवल किसी प्रकार से मुख्यमंत्री बने रहना है'

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए बिहार का विकास प्राथमिकता नहीं है. नीतीश कुमार बिहार के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा के बारे में सोचते तक नहीं हैं, उनकी प्राथमिकता केवल किसी प्रकार से मुख्यमंत्री बने रहना है. बीजेपी के साथ चाहे रहना पड़े या फिर आरजेडी के साथ रहना पड़े. बिहार की जनता कैसी भी हालात में हो, उससे नीतीश कुमार पर कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन किसी प्रकार से मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हीं के पास रहे बस इस बात की उन्हें चिंता है.

प्रशांत किशोर लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं.

बता दें कि प्रशांत किशोर बीते एक महीने से समस्तीपुर में घूमकर लोगों से जनसंवाद कर कर रहे हैं. बुधवार को उन्होंने समस्तीपुर के राजकीयकृत हाई स्कूल ग्राउंड में लोगों को संबंधित किया. इस दौरान वह विभिन्न राजनीतिक दलों, नेताओं पर जमकर निशाना साधा. वहीं, प्रशांत किशोर 264 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. बीते दिनों में प्रशांत किशोर 2500 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: JDU पर रामकृपाल यादव हुए आग बबूला, बोले- इनके नेता लोगों का पर्दा-पर्दा उखाड़कर फेंक दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget