एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: CM नीतीश के बस एक काम से प्रशांत किशोर हो जाएंगे उनके मुरीद, कहा- समर्थन में हो जाऊंगा तब खड़ा

Prashant Kishor On Nitish Kumar: प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान लगातार बिहार के कई मुद्दों को उठा रहे हैं. वहीं, रोजगार को लेकर उन्होंने शनिवार को बड़ी बात कही.

समस्तीपुर: जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) रोजगार के मुद्दे पर शनिवार को नीतीश- तेजस्वी (Tejashwi Yadav) सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पिछले साल पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को कहा था कि एक साल में दस लाख नौकरी दे दूंगा तो अब नीतीश कुमार के 15 अगस्त का वो समय पूरा हो रहा है, उन्हें ये जवाब देने की जरूरत है कि दस लाख नौकरी कहां है, ये आदमी सत्ता में रहने के लिए कुछ भी बोलने को तैयार है, जिस दिन उन्होंने घोषणा की, उसी दिन मैंने कहा था कि अगर नीतीश कुमार दस लाख सरकारी नौकरी दे देंगे तो उनके समर्थन में खड़ा हो जाऊंगा. यही नहीं उनका झंडा लेकर जीवन भर घूमूंगा. नीतीश कुमार जैसे एक सौ मुख्यमंत्री आ जाएं तब भी दस लाख नौकरी नहीं दे सकते.

रोजगार पर सीएम नीतीश से पूछे सवाल

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार से कोई ये पूछने वाला नहीं है कि 17 सालों से आप मुख्यमंत्री हैं, नौकरी की घोषणा करने के लिए किस बात और किस समय का इंतजार कर रहे थे. वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से नहीं लेता हूं, जिस आदमी की अपनी कोई योग्यता नहीं है. अपनी पहचान नहीं है, वो कुछ भी कह सकता है, जिसके मां-बाप के राज में पूरा बिहार रसातल में चला गया, वो आदमी दावा करता है कि हम आएंगे तो दस लाख नौकरी दे देंगे. यह तो हंसने वाली बात है. तेजस्वी पूछना चाहिए कि आपके बाबूजी की सरकार 15 सालों तक थी, उसमें कितने लोगों को नौकरी दी गई, जब उस समय नहीं दिया तो आपको कौन सा नया ज्ञान हो गया है कि अब दे देंगे.

तेजस्वी पर साधा निशाना

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि अभी सरकार ने दावा किया है कि दो लाख नौकरी के लिए रिक्तियां निकाली है, नौकरी मिली नहीं है. पहले काम होने दीजिए. पहले पेपर लीक न हो, एग्जाम हो जाए, कोर्ट में केस न हो, बहाल हो जाए तभी न प्रचार कीजिएगा. अभी से ही प्रचार कर रहे हैं कि दो लाख रिक्तियां निकाली हैं, ये वही हैं जो कह रहे थे कि पहली कैबिनेट की बैठक में साइन करेंगे और दस लाख नौकरी मिल जाएगी. तेजस्वी का यह बयान से दिखाता है कि यह आदमी कितना अज्ञानी है. कैबिनेट में साइन होने से अगर नौकरी मिलने का कोई प्रावधान है, ये तो हमने नहीं देखा. कैबिनेट पदों के सृजन की बात कर सकती है, उसके लिए नियमावली है, सरकार की अपनी प्रक्रिया है. बिहार की जनता को उसी समय सवाल पूछना चाहिए था.

ये भी पढ़ें: PM Modi Speech: PM के भाषण पर JDU ने दी प्रतिक्रिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मकसद पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget