एक्सप्लोरर

Post Office Theft Incident: कटिहार के प्रधान डाकघर में भीषण चोरी, 7 दरवाजों का ताला तोड़ चोरों ने मचाया उत्पात, लोग हैरान

Katihar News: कटिहार के प्रधान डाकघर में देर रात चोरी हुई है. रविवार की सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो सभी ताले टूटे हुए मिले. अंदर गए तो हालत देखकर हैरान रह गए.

कटिहार: जिले के प्रधान डाकघर में सात दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रधान डाकघर में दर्जनों होमगार्ड के जवान सुरक्षा में तैनात रहते हैं, लेकिन उन सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. क्या-क्या सामान चोरी हुई है इसका आकलन अभी किया जा रहा है. उधर, चोरी की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है. हर बिंदु पर जांच कर रही है. घटना देर रात की है. रविवार सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो हैरान रह गए.

कई ताले हैं टूटे चोरी हुई चीजों का आकलन जारी

बताया जा रहा है कि सुबह जब कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उन्हें प्रधान डाकघर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला. जब वो अंदर घुसे तो अंदर में भी कई दरवाजों का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद दूसरी मंजिल पर भी कई दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमीरा के सामानों की तलाशी ली गई और चोरों ने सामानों को तितर-बितर कर छोड़ दिया है. हालांकि प्रधान डाकघर में सभी कंप्यूटर और कीमती सामान वैसे ही रखे हुए हैं. सिर्फ अंदर अलमीरा की तलाशी चोरों ने ली है. फिलहाल प्रधान डाकघर के कर्मचारी भी नहीं बता पा रहे हैं कि चोरों ने क्या-क्या सामान चुराए हैं.

डाकघर में चोरी चर्चा का विषय

नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि प्रधान डाकघर की सुरक्षा में दर्जनों होमगार्ड के जवान तैनात हैं और जिस जगह पर चोरी की घटना हुई है महज 20 कदम की दूरी पर ही सभी होमगार्ड के जवान रहते हैं. रात्रि के समय होमगार्ड के दो जवान मेन गेट के पास खड़े रहते है. पीछे कई जवान सुरक्षा में तैनात रहते हैं, लेकिन इन लोगों के रहते हुए भी चोरों ने बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस जगह पर प्रधान डाकघर के अलावा बीएसएनएल कार्यालय और बैंक ऑफ महाराष्ट्र है, लेकिन वहां पर चोरों ने किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं की है.

कई दिनों से सीसीटीवी कैमरा भी खराब

प्रधान डाकघर में हुई चोरी की घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी है. इस घटना के बाद प्रधान डाकघर के कर्मचारी भी काफी सहमे है और सबसे बुरा हाल तो यहां तैनात होमगार्ड के जवान का है. उनके रहते हुए इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. बता दें कि प्रधान डाकघर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन वह भी कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Bettiah News: बेतिया में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत, निजी क्लिनिक का झोलाछाप डॉ एंबुलेंस में शव छोड़कर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget